H

इंडी गठबंधन ने सनातन का अपमान किया, आप चुप रहे - राहुल गांधी पर सीएम शिवराज ने साधा निशाना

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 13 November 2023 01:22 PM


सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि, राहुल गांधी ये बताएं कि, उनकी पार्टी का वर्षों तक मध्य प्रदेश में शासन रहा। मध्य प्रदेश में किस OBC को मुख्यमंत्री बनाया गया?

banner
कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर आज प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। उनके इस दौरे पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। सीएम ने कहा कि, राहुल गांधी आज फिर मध्य प्रदेश आ रहे हैं और मैं पूछना चाहता हूं कि, INDIA गठबंधन ने सनातन धर्म का अपमान किया, आप चुप रहे। क्या ये आपकी मौन स्वीकृति है?

INDIA गठबंधन ने माताओं-बहनों का अपमान किया

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा कि, INDIA गठबंधन ने माताओं-बहनों का अपमान किया, आप मौन रहे, INDIA गठबंधन ने बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी जैसे नेताओं का अपमान किया। वे (राहुल गांधी) ये बताएं कि, उनकी पार्टी का वर्षों तक मध्य प्रदेश में शासन रहा। मध्य प्रदेश में किस OBC को मुख्यमंत्री बनाया गया?

इधर-उधर की बात करते हैं राहुल गांधी

एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता से पूछते हुए कहा कि, राहुल गांधी मध्यप्रदेश में हैं, इधर-उधर की बात करते हैं राहुल गांधी बताएं? कांग्रेस ने नेहरूजी से लेकर मनमोहन सिंह जी तक कितने ओबीसी प्रधानमंत्री बनाए? देश में और पंडित रवि शंकर शुक्लजी से लेकर दिग्विजय सिंह जी तक कितने ओबीसी मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश में बनाए?