H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

विपक्ष की बैठक पर बरसे BJP नेता फडणवीस, बोले - 100 पार्टियां भी एक साथ आ जाएं, तो भी पीएम मोदी को नहीं हटा सकते

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 01 September 2023 10:54 AM


भारतीय जनता पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने I.N.D.I.A गठबंधन को जानवरों का झुंड करार दिया।

banner
महाराष्ट्र के बीजेपी नेता व डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस न विपक्षी दलों के I.N.D.I.A गठबंधन को एजेंडा-विहिन' करार देते हुए कहा कि, इसका एकमात्र उद्देश्य पीएम मोदी को पद से हटाना है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने I.N.D.I.A गठबंधन को जानवरों का झुंड करार दिया।

I.N,D.I.A गठबंधन एजेंडा-विहिन है

डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि, I.N,D.I.A गठबंधन एजेंडा-विहिन है। उनका एकमात्र मकसद पीएम मोदी को उनके पद से हटाना है। बीजेपी नेता ने कहा कि, एक बार जब मोदी ने लोगों के मन में जगह बना ली है, तो 36 नहीं, बल्कि 100 पार्टियां भी एक साथ आ जाएं, तो भी उन्हें हटा नहीं सकतीं। वह अपनी कड़ी मेहनत, गरीब हितैषी नीतियों और अपने काम के प्रति समर्पण के कारण लोगों के दिल में बसे हैं।

ये लोग अपने राजनीतिक हितों को बचाने के लिए एक साथ आए हैं

भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता देवेन्द्र फडणवीस ने इस दौरौन दावा किया कि, I.N.D.I.A गठबंधन के सदस्य अपने राजनीतिक हितों को बचाने के लिए एक साथ आए हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम फडणवीस ने आगे कहा है कि, 5 राजनीतिक दल पहले ही पीएम पद में गहरी रुचि दिखा चुके हैं। यदि वे किसी नाम को अंतिम रूप देते हैं, तो भी नाम लोगों को स्वीकार्य होना चाहिए।

I.N.D.I.A गठबंधन, जानवरों का एक झुंड है

वहीं महाराष्ट्र बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा है कि, I.N.D.I.A गठबंधन कुछ और नहीं बल्कि जानवरों का एक झुंड है। वे खुद को बड़ा बदलाव करने में सक्षम बताते हैं, लेकिन उनके दावे पहले ही खारिज हो चुके हैं। उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि, 28 दलों वाले I.N.D.I.A गठबंधन की कुछ पार्टियां ऐसी हैं जिनके पास महाराष्ट्र में एक भी कार्यकर्ता नहीं है।