बीजेपी द्वारा निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नीमच से करेंगे। इसके लिए जिले में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये जा रहे हैं। भाजपा द्वारा पूरे प्रदेश में 5 जन आशीर्वाद यात्रा चलाई जा रहीं हैं जिसके माध्यम से भाजपा 230 विधानसभा सीट को कवर करेगी। भाजपा की ये जन आशीर्वाद यात्रा 10 हजार किलोमीटर से अधिक का सफर तय करेगी। रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पहली जन आशीर्वाद यात्रा को हरे झंडी दिखा कर रवाना किया है।
हरी झंडी दिखाकर करेगें रवाना
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज नीमच में जन आशीर्वाद यात्रा का करेंगे शुभारंभ। किलेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करेंगे राजनाथ सिंह ।दोपहर 4.10 बजे नीमच के दशहरा ग्राउंड में जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाकर करेगें रवाना। इसके साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे राजनाथ सिंह। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी रहेंगे मौजूद।
Read More: जन आशीर्वाद यात्रा में न बुलाए जाने को लेकर उमा भारती ने ट्वीट कर अपनी स्थिति की साफ