H

सभी विधायकों, कार्यकर्ताओं से बात करके लिया फैसला, NDA में शामिल होने पर बोले जयंत चौधरी

By: Ramakant Shukla | Created At: 12 February 2024 02:42 PM


राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने सोमवार को एनडीए में जाने का एलान कर दिया है। उनके इस फैसले के बाद उत्तर प्रदेश में इंडी गठबंधन को बहुत बड़ा झटका लगा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने यह फैसला बहुत अल्प समय में लिया है। इस फैसले को लेने से पहले पार्टी के विधायकों और कार्यकर्ताओं से चर्चा की थी।

bannerAds Img
राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने सोमवार को एनडीए में जाने का एलान कर दिया है। उनके इस फैसले के बाद उत्तर प्रदेश में इंडी गठबंधन को बहुत बड़ा झटका लगा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने यह फैसला बहुत अल्प समय में लिया है। इस फैसले को लेने से पहले पार्टी के विधायकों और कार्यकर्ताओं से चर्चा की थी। एनडीए में शामिल होने पर आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी का कहा कि मैंने अपनी पार्टी के सभी विधायकों और कार्यकर्ताओं से बात करने के बाद यह फैसला लिया है। इस फैसले के पीछे कोई बड़ी प्लानिंग नहीं थी। हमें कम समय में ही यह फैसला लेना पड़ा। हम लोगों के लिए कुछ अच्छा करना चाहते हैं।

हम देश के लिए अच्छा करना चाहते हैं- जयंत

चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से मोदी सरकार ने नवाजा है। यह भारत के हर किसान, मजदूर व नौजवान का सम्मान है। हम कुछ देश के लिए अच्छा करना चाहते हैं।