H

Rajasthan Weather Update: प्रदेश में आज आंधी और बारिश का अलर्ट, 50 किलोमीटर की स्पीड से चलेगी हवा, जानें कब तक रहेगा असर?

By: payal trivedi | Created At: 29 March 2024 06:28 AM


राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस गुरुवार शाम से एक्टिव हो गया है। इसके असर से आज राजस्थान के 15 जिलों में आंधी-बारिश के साथ ही बिजली चमक सकती है।

bannerAds Img
Jaipur: राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस गुरुवार शाम (Rajasthan Weather Update) से एक्टिव हो गया है। इसके असर से आज राजस्थान के 15 जिलों में आंधी-बारिश के साथ ही बिजली चमक सकती है। ओले गिरने की भी संभावना है। सिस्टम के असर से दिन के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- उत्तर-पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान के 2 दिन आंधी-बारिश के साथ बिजली चमक सकती है। इस सिस्टम का असर बीकानेर, जोधपुर, जयपुर और भरतपुर संभाग के जिलों में रहेगा। दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है।

इतनी स्पीड से चलेगी हवा

आज अलवर, बारां, भरतपुर, धौलपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, सीकर, कोटा, बीकानेर, चुरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर और श्रीगंगानगर में 30 से 50KM स्पीड तक तेज हवा चल सकती है। कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है। साथ ही ओले भी गिर सकते हैं। आने वाले 24 घंटो में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री गिरावट होने और आगामी 2-3 दिनों में अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज होने की संभावना है।

30 मार्च को रहेगा सबसे ज्यादा असर

इस सिस्टम का सबसे ज्यादा असर 30 मार्च (Rajasthan Weather Update) को रहेगा। 30 मार्च को गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, करौली, झुंझुनूं, धौलपुर, दौसा, भरतपुर और अलवर जिले में बारिश होने और बिजली चमकने की संभावना है।

इन संभागों में तापमान में बढ़ोतरी

जोधपुर, कोटा संभाग में कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 3-4 डिग्री सेल्सियस ऊपर) और कुछ भागों में 37 से 38 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 1-2 डिग्री सेल्सियस ऊपर) दर्ज किया गया। राज्य के शेष भागों में अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।