H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' का पोस्टर रिलीज, फैंस में बढा़ एक्साइटमेंट

By: Richa Gupta | Created At: 09 September 2023 03:45 PM


विवेक अग्निहोत्री की इसी महीने फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' रिलीज होने वाली है। पिछले काफी समय से इसे लेकर चर्चाएं हो रही है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था।

banner
गंभीर मुद्दों को संवेदनशील तरीके से दिखाने के लिए मशहूर विवेक अग्निहोत्री की इसी महीने फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' रिलीज होने वाली है। पिछले काफी समय से इसे लेकर चर्चाएं हो रही है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था जिसमें साइंटिस्ट बनीं पल्लवी जोशी और नाना पाटेकर सहित कई लोगों के चेहरे दिखाए गए थे। हालांकि, अनुपम खेर का लुक रिवील नहीं किया गया था। अब मेकर्स ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया है।

सितारों की पहली झलक

विवेक अग्निहोत्री ने फर्स्ट लुक को ट्विटर पर शेयर किया है। इसमें रायमा सेन और मोहन कपूर जैसे सितारों की पहली झलक भी दिखाई गई है। 'जवान' के क्रेज के बीच फिल्म का ये पोस्टर सामने आने के बाद फैंस में एक्साइटमेंट और बढ़ गया है।

28 सितंबर को फिल्म होगी रिलीज

ये फिल्म इसी महीने 28 सितंबर को रिलीज हो रही है, इसी दिन 'फुकरे 3' रिलीज हो रही है। यानी बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर 2 बड़ी फिल्में आपस में टकराएंगी। बहरहाल, फिल्म के फर्स्ट लुक ने फैंस का एक्साइटमेंट लेवल दोगुना कर दिया है। फैंस इसके रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म को दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा

यह भारत की पहली बायो साइंस फिल्म है। इसमें दिखाया जाएगा कि जब कोविड-19 से पूरी दुनिया लड़ रही थी, तब देश में डॉक्टर्स और साइंटिस्ट ने इससे निपटने के लिए क्या प्रयास किए थे। फिल्म भारत बायोटेक और इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च द्वारा कोवैक्सीन (COVAXIN) को बनाने की जर्नी को भी दिखाएगी। इस फिल्म को दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा।

Read More: अक्षय कुमार अपने जन्मदिन के मौके पर पहुंचे महाकालेश्वर मंदिर, भस्म आरती में हुए शामिल