H

संजय राउत का दावा - मोदी दोबारा प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 14 May 2024 09:55 AM


संजय राउत ने कहा है कि, उद्धव ठाकरे अपनी बात के पक्के आदमी हैं। शिवसेना बिल्कुल भी भारतीय जनता पार्टी के साथ नहीं जाना चाहती थी।

bannerAds Img
उद्धव ठाकरे को लेकर अजित पवार गुट के नेता सुनील तटकरे ने दावा किया कि, उद्धव ठाकरे बीजेपी में जाना चाहते थे। वहीं इस पर अब शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने तीखा पलटवार करते हुए कहा है कि, उद्धव ठाकरे अपनी बात के पक्के आदमी हैं। शिवसेना बिल्कुल भी भारतीय जनता पार्टी के साथ नहीं जाना चाहती थी। सुनील तटकरे के दावे गलत हैं। संजय राउत ने तटकरे के दावों को आधारहीन करार दिया। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि, भाजपा की एकता का परीक्षण 4 जून के बाद होगा। इस बीच संजय राउत ने दावा किया है कि, मोदी दोबारा प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे।

MVA महाराष्ट्र में 30 से 35 सीटें जीतेगी

शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने आगे अपने इस बयान में बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, सत्ता का दुरुपयोग करके किसी को भी जेल में डाला जा सकता है, लेकिन यह स्थायी नहीं है। इस दौरान राउत ने महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम अजित पवार की तुलना 'बुलबुलों' से की और भारतीय जनता पार्टी की एकता पर सवाल उठाए। संजय ने दावा किया कि, शिंदे और पवार को चुनाव में कोई सीट नहीं मिलेगी और उनकी पार्टी (MVA) 30 से 35 सीटें जीतेगी।

इंडी गठबंधन को 300 सीटें मिलने वाली हैं

संजय राउत ने आगे कहा कि, अगर भारतीय जनता पार्टी ने 2019 में अपने वादे पर कायम रहते हुए एकनाथ शिंदे को सीएम बनाया होता तो राजनीतिक परिदृश्य अलग होता। उन्होंने यह साफ-साफ कहा कि, कि, वे बीजेपी के साथ कभी नहीं जाएंगे। इसके साथ ही संजय राउत ने दावा किया है कि, इंडी गठबंधन को 300 सीटें मिलने वाली हैं।