H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

कांग्रेस मुक्त भारत तो इंग्लैंड भी नहीं कर पाया था - राहुल गांधी

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 02 September 2023 09:37 AM


राहुल गांधी ने कहा कि, मोदी जी सोचते हैं कि, उनका और अडानी का रिश्ता कांग्रेस को मिटा देगा।

banner
भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाले गठबंधन NDA के विरोध में बने विपक्षी दलों के I.N.D.I.A.गठबंधन की तीसरी बैठक मुंबई में संपन्न हुई। इस दौरान विपक्ष के सभी नेताओं ने एक साथ पीसी कर संबोधित किया। इसी क्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार करारा हमला बोला है।

कांग्रेस मुक्त भारत वाले बयान पर राहुल को पलटवार

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी के कांग्रेस पर दिए ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ वाले बयान पर पलटवार किया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि, मोदी जी सोचते हैं कि, उनका और अडानी का रिश्ता कांग्रेस को मिटा देगा। क्यों भाइयों…ऐसा हो सकता है, नहीं, ये बिल्कुल नहीं हो सकता।

कांग्रेस मुक्त भारत मोदी कैसे करेगा?

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, मोदी जी आए थे तो उन्होंने कहा कांग्रेस मुक्त भारत। याद है, आपको। उन्होंने जो कहा, अब मैं कह रहा हूं कि, एक समय में इंग्लैंड दुनिया का सुपर पावर था, वो ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ नहीं कर पाया, तो मोदी कैसे करेगा? कांग्रेस नेता ने आगे अपने संबोधन में कहा ​कि, ऐसा कतईं नहीं हो सकता। कांग्रेस भारत के लोगों के लिए ​है। भारत में कांग्रेस हमेशा रहेगी, तो मोदी जो सोचते हैं कि, उनका और अडानी का रिश्ता कांग्रेस को मिटा देगा, वो उसमें कभी सफल नहीं होंगे।