H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार का बयान, बोले - तेलंगाना चुनाव जीतना ही एकमात्र एजेंडा

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 18 September 2023 09:23 AM


शिवकुमार ने कहा कि, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि, सत्र बिना किसी एजेंडे के बुलाया जा रहा है। विशेष सत्र से यह स्पष्ट है कि, देश में कोई कानून नहीं है।

banner
कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा है कि, आगामी तेलंगाना विधानसभा चुनाव जीतना ही कांग्रेस का एकमात्र एजेंडा है। उन्होंने आगे कहा कि, लोकसभा चुनाव 2024 में विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. जिसका वह भी एक हिस्सा है, को NDA पर जीत हासिल करने में मदद करना है। शिवकुमार ने कहा कि, हमारा एकमात्र एजेंडा तेलंगाना विधानसभा चुनाव जीतना। इसके अलावा इस समय कोई दूसरा एजेंडा नहीं है।

विशेष संसदीय सत्र का कोई एजेंडा नहीं है

वहीं संसद के विशेष सत्र को लेकर शिवकुमार ने कहा कि, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि, सत्र बिना किसी एजेंडे के बुलाया जा रहा है। विशेष सत्र से यह स्पष्ट है कि, देश में कोई कानून नहीं है। हमारे संसदीय लोकतंत्र के इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि, इस विशेष संसदीय सत्र का कोई एजेंडा नहीं है। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

जवाबदेह एवं जिम्मेदार केंद्र सरकार मिले

वहीं सीडब्ल्यूसी की बैठक में कांग्रेस ने विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस' की पहल को वैचारिक एवं चुनावी सफलता दिलाने का संकल्प लिया था। आपको बता दें कि, कांग्रेस पार्टी ने कहा था कि, वह यह सुनिश्चित करना चाहती है कि, देश विभाजनकारी और ध्रुवीकरण की राजनीति से मुक्त हो तथा लोगों को एक पारदर्शी, जवाबदेह एवं जिम्मेदार केंद्र सरकार मिले।