राममंदिर दोनों देशों के लिए है महत्वपूर्ण - दक्षिण कोरियाई राजदूत
By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 13 September 2023 12:04 PM
कोरियाई राजदूत ने कहा कि, अयोध्या ऐतिहासिक दृष्टि से भारत और दक्षिण कोरिया दोनों देशों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

हाल ही में नई दिल्ली में 18वां G-20 शिखर सम्मेलन संपन्न हुआ, जो देश द्वारा आयोजित पहला G-20 शिखर सम्मेलन है। G-20 शिखर सम्मेलन का विषय, "वसुधैव कुटुंबकम" या "एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य" प्राचीन संस्कृत ग्रंथों और सतत विकास के लक्ष्य में निहित है। भारत ने इस महाआयोजन को सफल बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। भारत ने इस सम्मेलन में हर एक व्यवस्था को बेहतर से भी बेहतर बनाया। मेहमानों के ठहरने से लेकर खानपान की व्यवस्था बहुत ही खास अंदाज में की।
राममंदिर दोनों देशों के लिए है महत्वपूर्ण
18वां G-20 सम्मेलन के समापन के बाद दक्षिण कोरियाई राजदूत ने पीएम मोदी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। कोरियाई राजदूत ने कहा कि, अयोध्या ऐतिहासिक दृष्टि से भारत और दक्षिण कोरिया दोनों देशों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। केंद्र की मोदी सरकार या यूपी की योगी सरकार को राम मंदिर उद्घाटन का कार्यक्रम विस्तृत करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने आगे यह भी कहा कि, अगर भारत सरकार निमंत्रण जारी करती है तो हम राम मंदिर उद्घाटन में शामिल होने पर काम करेंगे।
भारत को 4 बिलियन अमेरिकी डॉलर की राशि प्रदान करेगा
वहीं भारत को बधाई देते हुए दक्षिण कोरियाई राजदूत ने कहा कि, भारत एक विश्व नेता बनेगा। भारत और दक्षिण कोरिया की साझेदारी का मुख्य क्षेत्र रक्षा है। दोनों देश ( भारत-कोरियाई ) इस बात पर सहमत हुए कि, कोरिया 2023-25 के दौरान 4 बिलियन अमरीकी डालर की राशि प्रदान करेगा। राजदूत ने आगे कहा कि, पहला कदम फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर करना है। इसलिए दोनों नेताओं के बीच इस पर चर्चा हुई।