H

UCC के समर्थन में जावेद अख्तर ने कहा - लोग जलते हैं कि मुस्लिम 4 शादियां करते हैं

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 19 March 2024 11:25 AM


जावेद अख्तर ने कहा कि, UCC केवल इसलिए लागू नहीं करना चाहिए कि, मुस्लिम एक से ज्यादा शादी न कर सके।

bannerAds Img
देश में इस वक्त यूनिफॉर्म सिविल कोड का मुद्दा चल रहा है, इसे लेकर मशहूर लेखक जावेद अख्तर ने बड़ी बात कही हैं। उन्होंने इसका समर्थन करते हुए कहा कि, ये सिर्फ किसी की आलोचना के लिए नहीं होना चाहिए, इसे केंद्र की तरफ से समान रूप से लागू करना चाहिए।

लोग मुस्लिमों से जलते हैं कि...

जावेद अख्तर ने कहा कि, UCC केवल इसलिए लागू नहीं करना चाहिए कि, मुस्लिम एक से ज्यादा शादी न कर सके। उनका कहना है कि, लोग मुस्लिमों से जलते हैं कि, वह 4 शादियां कर सकते हैं। हालांकि ये बात उन्होंने मजाकिया अंदाज में कही। अख्तर ने कहा कि, UCC बिल केवल मुस्लिमों की आलोचना के लिए नहीं लाना चाहिए, ये नियम गलत नहीं है, लेकिन केंद्र की चर्चा के बाद इसे समान रूप से लाएं।

मुस्लिमों को 4 बीवियां रखने का हक है

मशहूर लेखक अख्तर ने आगे यह भी कहा कि, वह इस नियम का पालन करते हैं, लेकिन बस मुस्लिमों की एक से अधिक शादी को ध्यान में रखते हुए इसे न लाया जाए। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि, लोग जलते हैं कि, मुस्लिमों को 4 बीवियां रखने का हक है। उन्हें बाकी कुछ गलत नहीं लगता। अख्तर ने कहा कि, अगर बाकी लोगों को भी ये हक दे दिया जाए तो कोई परेशानी नहीं होगी।

हिंदू करते हैं एक से ज्यादा शादी

जावेद अख्तर ने अपने इस बयान में आगे कहा कि, हिंदू गैरकानूनी तरीके से एक से अधिक शादी कर रहे हैं। मशहूर लेखक अख्तर ने आंकड़े के बारे में बात करते हुए कहा कि, हिंदू 2 शादियां ज्यादा कर रहे हैं। उन्हें लगता है कि, कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए।