H

केरल पहुंचा मानसून, पूर्वोत्तर में भी झमाझम शुरू

By: Ramakant Shukla | Created At: 30 May 2024 10:35 AM


देश के बड़े हिस्से में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने यूपी, बिहार और दिल्ली समेत आठ राज्यों में भीषण लू का रेड अलर्ट जारी किया है। इस बीच, सबसे बड़ी खबर यह है कि दक्षिण पश्चिम मानसून 30 जून को केरल पहुंच गया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इसकी पुष्टि कर दी है।

bannerAds Img
देश के बड़े हिस्से में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने यूपी, बिहार और दिल्ली समेत आठ राज्यों में भीषण लू का रेड अलर्ट जारी किया है। इस बीच, सबसे बड़ी खबर यह है कि दक्षिण पश्चिम मानसून 30 जून को केरल पहुंच गया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इसकी पुष्टि कर दी है। मौसम विभाग ने बताया, मानसून ने गुरुवार, 30 मई को एक साथ केरल और पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में दस्तक दे दी। यह अपनी सामान्य शुरुआत की तारीख 1 जून से दो दिन पहले पहुंच गया है।

मुंबई, बेंगलुरु और दिल्ली में कब पहुंचेगा मानसून

मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून के केरल पहुंचने के बाद पूरे महाराष्ट्र में पहुंचने में करीब 8 से 10 दिन लगने की उम्मीद है। इसका मतलब है कि यदि मानसून 30 मई को केरल पहुंचा है तो 8-10 जून से ही मुंबई में बारिश शुरू हो सकती है। वहीं, दिल्ली में मानसून की दस्तक को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। माना जा रहा है कि मानसून 27 जून के आसपास राष्ट्रीय राजधानी में पहुंच जाएगा। अनुमान है कि कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में 13 या 14 जून के आसपास मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी।