H

मोहन कैबिनेट की बैठक आज, कई प्रस्तावों को मिल सकती है हरी झंडी

By: Richa Gupta | Created At: 06 February 2024 03:56 AM


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक होगी। ये बैठक सुबह 11 बजे मंत्रालय में बुलाई गई है। कैबिनेट में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होगी।

bannerAds Img
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक होगी। ये बैठक सुबह 11 बजे मंत्रालय में बुलाई गई है। कैबिनेट में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होगी। आज की बैठक में जनता से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। जिसके बाद कई अहम प्रस्तावों को कैबिनेट से हरी झंडी मिल सकती है।

लेखानुदान का प्रारूप रखा जाएगा

कल से शुरू हो रहे बजट सत्र के लिए कैबिनेट के सामने लेखानुदान का प्रारूप रखा जाएगा। मध्य प्रदेश माल तथा सेवा कर संशोधन। मध्य प्रदेश निजी विश्वविद्यालय और मध्य प्रदेश विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक, अल्पावधि कृषि ऋण बिना ब्याज की योजना को जारी रखने का प्रस्ताव, जैसे प्रस्तावों को कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है।