H

दिल्ली से 'लापता' हेमंत सोरेन रांची में हुए 'प्रकट',कल्पना सोरेन की ताजपोशी की तैयारी!

By: Sanjay Purohit | Created At: 30 January 2024 09:27 AM


झारखंड में सियासी हलचल के बीच हेमंत सोरेन अपने पिता शिबू सोरेन से मिलने पहुंचे। हेमंत सोरेन जेएमएम प्रमुख शिबू सोरेन से मिलने के बाद जेएमएम-कांग्रेस विधायकों की बैठक में हिस्सा लेंगे। शिबू सोरेन से मुलाकात के पहले भी हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने सत्तापक्ष के विधायकों के साथ बैठक की।

bannerAds Img
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दोपहर करीब 1.55 मिनट पर रांची स्थित अपने आवास से बाहर निकले। बताया जा रहा है कि सीएम हेमंत सोरेन पहले अपने पिता और जेएमएम प्रमुख शिबू सोरेन से मुलाकात मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका भी पहुंचेंगे। हेमंत सोरेन दोपहर बाद सत्तापक्ष के विधायकों की होने वाली बैठक में भी शामिल होंगे। इससे पहले से ही यह चर्चा थी कि सीएम हेमंत सोरेन दिल्ली से वापस लौट आए हैं।

कल्पना सोरेन के अलावा कई अन्य विकल्पों पर चर्चा

राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी विधायकों की बैठक में हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को नया नेता चुना जा सकता है। इसके अलावा कई अन्य विकल्पों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी विधायकों की बैठक

इधर, सीएम सोरेन के आवास में सत्तापक्ष के विधायकों की भी महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में सभी मंत्री और तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद थे। बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा के अलावा कांग्रेस और आरजेडी विधायक भी मौजूद रहे।