H

पंजाब के होशियारपुर में गरजे पीएम मोदी, बोले - कांग्रेस की गोद से कट्टर भ्रष्टाचारी पैदा हुए हैं

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 30 May 2024 07:40 AM


देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सात चरणों में मतदान किए जा रहे हैं। इसमें छह चरणों में मतदान पूरे हो गए हैं। वहीं 1 जून को सातवें और अंतिम चरण के लिए मतदान किए जाएंगे।

bannerAds Img
होशियारपुर - देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सात चरणों में मतदान किए जा रहे हैं। इसमें में छह चरणों में मतदान पूरे हो गए हैं। वहीं 1 जून को सातवें और अंतिम चरण के लिए मतदान किए जाएंगे। इसके अलावा गुरुवार (30 मई) को शाम को 5 बजे आचार सहिंता लागू हो जाएगी जिसके बाद 76 दिनों तक चल रहा चुनावी शोर थम जाएगा।

सातवें चरण में कुल 904 उम्मीदवार हैं

आपको बता दें कि, 1 जून 2024 को 7 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश के 57 संसदीय सीटों के लिए मतदान होगा। इनमें पश्चिम बंगाल की 9 सीटें, बिहार की 8 सीटें, उत्तर प्रदेश की 13 सीटें और पंजाब की भी 13 सीटें, झारखंड की 3 सीटें, ओडिशा की 6 सीटें, हिमाचल प्रदेश की 4 सीटें, और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की 1 सीट पर वोट डाले जाएंगे। इसके साथ ही सातवें चरण में कुल 904 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम मशीन में कैद हो जाएगा।

कांग्रेस ने भ्रष्टाचार में डबल PhD कर ली है

चुनाव को अंतिम चरण चल रहा है। जिसे लेकर सभी राजनीतिक दलों के नेता लगातार चुनाव प्रचार पर विशाल जनसभाएं भी कर रहे हैं। इसी क्रम में पीएम मोदी ने आज यानी की गुरुवार को पंजीब के होशियारपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम ने कहा कि, कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है। 60 साल तक कांग्रेस ने जो कारनामें किए हैं, ऐसा लगता है कि, कांग्रेस ने भ्रष्टाचार में डबल PhD कर ली है और अब ऐसा लगता है कि, कांग्रेस के साथ एक और कट्टर भ्रष्टाचारी पार्टी भी जुड़ गई है।

कांग्रेस की गोद से कट्टर भ्रष्टाचारी पैदा हुए हैं

पीएम मोदी ने आगे कांग्रेस- आप पर हमला बोलते हुए कहा कि, यहां तो आमने-सामने लड़ने का ड्रामा कर रहे हैं, दिल्ली में एक साथ चुनाव लड़ रहे थे और लोग भूले नहीं कि, ये झूठवादी पार्टी की पहली सरकार कांग्रेस के समर्थन से दिल्ली में बनी थी, इसलिए इन्होंने भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस से भ्रष्टाचार के पाठ बराबर पढ़ लिए हैं। पीएम ने कहा कि, ये भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस की गोद से कट्टर भ्रष्टाचारी पैदा हुए हैं।

दिल्ली के शराब घोटाले को पूरी दुनिया जान चुकी है

इसके साथ ही आम आदमी पार्टी पर निशाना दागते हुए उन्होंने आगे कहा कि, ये लोग कहते थे पंजाब को नशा मुक्त करेंगे, लेकिन इन्होंने आते ही नशे को अपनी कमाई का साधन बना दिया है। पीएम ने आप पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि, दिल्ली के शराब घोटाले को पूरी दुनिया जान चुकी है। आज दिल्ली से लेकर पंजाब तक इनके कारनामें दुनिया देख रही है।