सुभासपा चीफ राजभर ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव को दी ये सलाह, बोले- 'PDA के साथ S और लगा लें...
सुभासपा चीफ ओपी राजभर ने कहा कि, वो खरा-खरा बोलते हैं, इसलिए सपाईयों को बुरा लगता है।
सुभासपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा हैं। ओपी राजभर ने कहा कि, वो खरा-खरा बोलते हैं, इसलिए सपाईयों को बुरा लगता है। उन्होंने अखिलेश यादव को सलाह देते हुए कहा कि, वो PDA पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक को साथ लेकर चलें। वहीं आगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर सवाल करते हुए राजभर ने कहा कि, कहां गया PDA, बड़ा बयान देते थे। ओपी ने कहा कि, अखिलेश यादव PDA के साथ S और लगा लें यानि PDAS (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक और सामान्य वर्ग)।
राजभर ने साधा अखिलेश पर निशाना
वहीं प्रकाश राजभर ने आगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, अखिलेश बड़ा शोर करते हैं कि, PDA बनाया है। वहीं आगे उन्होंने हंसते हुए कहा कि, टिकट बंटवारे के समय अखिलेश यादव PDA को भूल क्यों जाते हैं। सुभासपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि, अखिलेश से पूछिएगा कि, PDA कहां गया। राजभर ने कहा कि, PDA का NDA में विलय हो गया है। NDA ने PDA को टिकट दे दिया है। इसके अलावा उन्होंने आगे पत्रकारों से चर्चा में कहा कि, अब समाजवादी पार्टी को कुछ नहीं मिलेगा, गिनती के वोट मिलेंगे।
चंद्रयान-3 की सफलता के लिए वैज्ञानिकों को बधाई - राजभर
आपको बता दें कि, इससे पहले सुभासपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने चंद्रयान 3 की लैंडिंग पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, मैं भारत के वैज्ञानिकों को धन्यवाद देता हूं जो दिन-प्रतिदिन रिसर्च करके नई-नई खोज कर रहे हैं। चंद्रयान 3 के लिए हम उनको बधाई देते हैं। इसके साथ ही ओपी राजभर ने आगे कहा कि, चंद्रयान 3 के धरती पर वापस आने के बाद उसका स्वागत पूरे देश को करना चाहिए।