H

उत्तर प्रदेश की इन 8 सीटों पर आज से नामांकन शुरू, 27 मार्च तक हो सकेंगे नॉमिनेशन

By: Richa Gupta | Created At: 20 March 2024 10:55 AM


उत्तर प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों पर पहले चरण के लिए आज से नामांकन प्रकिया शरू हो गई है। 19 अप्रैल को पहले चरण के लिए वोट डाले जाएंगे।

bannerAds Img
उत्तर प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों पर पहले चरण के लिए आज से नामांकन प्रकिया शरू हो गई है। 19 अप्रैल को पहले चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। इस बार के चुनाव फिर पश्चिम से ही शुरू हो रहे हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों पर सबसे पहले चुनाव होने हैं। इसके लिए सभी सीटों पर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। सभी जगह कलेक्ट्रेट परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। पूरे इलाके में बेरिकेडिंग कराई गई है। सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत सीटों पर आज से नामांकन शुरू हो गया है।

भाजपा ने इन सभी पर जीत हासिल की थी

बता दें कि पहले चरण में जिन 8 सीटों पर मतदान होंगे, 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने इन सभी पर जीत हासिल की थी। वहीं उत्तर प्रदेश की बात करें, तो 2014 में भाजपा को अकेले 71 सीटें हासिल हुई थीं। गठबंधन को मिला लें तो 73 सीटें मिली थीं। 2019 के चुनाव में इन सीटों पर सपा-रालोद और बसपा के महागठबंधन के सामने भाजपा कमजोर साबित हुई। वह इन 8 सीटों में से 3 ही जीत पाई थी। इस माहौल का असर यह हुआ कि सपा और बसपा ने पूर्वांचल में कई सीटें जीतीं और भाजपा का आंकड़ा 62 पर ही थम गया।