H

MP में 6 महीने के भीतर होंगे उपचुनाव, बुधनी से विधायक पद छोड़ेंगे शिवराज सिंह

By: Richa Gupta | Created At: 10 June 2024 05:44 AM


मध्य प्रदेश में 6 महीने के अंदर उपचुनाव हो सकते है। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शपथ लेने के बाद बुधनी में विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना तय हो गया है।

bannerAds Img
मध्य प्रदेश में 6 महीने के अंदर उपचुनाव हो सकते है। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शपथ लेने के बाद बुधनी में विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना तय हो गया है। सांसद निर्वाचित होने के बाद केंद्रीय मंत्री बने शिवराज विधायक के पद से इस्तीफा देंगे। वहीं अमरवाड़ा में भी कमलेश शाह के इस्तीफे के बाद उपचुनाव होना तय है। शिवराज के अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया भी राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा देंगे।

एक पद पर ही रह सकते है

नियमानुसार शिवराज सिंह चौहान सांसद या विधायक में से एक पद पर ही रह सकते हैं। चूंकि वे 4 जून 2024 को विदिशा लोकसभा सीट से सांसद निर्वाचित हुए हैं। ऐसे में उन्हें विधायक का पद छोड़ना होगा। उधर बात की जाए अमरवाड़ा सीट की तो वो पहले से रिक्त है। दो अन्य कांग्रेस विधायक बीजेपी जॉइन कर चुके हैं, हालांकि उन्होंने अभी इस्तीफा नहीं सौंपा है।

कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली

बता दें कि शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है। इसके बाद अब उनका बुधनी विधानसभा सीट से इस्तीफा होना तय हो गया है। इन स्थिति में अब बुधनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा। हालांकि इस बीच बड़ा सवाल यह है कि शिवराज का उत्तराधिकारी कौन होगा ?