H

पूर्व सीएम शिवराज सिंह का बड़ा दावा, बोले- बीजेपी जीतेगी एमपी की सभी 29 सीट

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 27 March 2024 10:29 AM


शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस छिंदवाड़ा में नहीं टिकेगी वहां से भी जाने वाली है। हमारा संगठन हो हमारी सरकार हो सब जगह कार्यकर्ता काम कर रहे है।

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव 2024 को जीतने की कवायद और कसरत अपने चरम पर है। कांग्रेस और बीजेपी पहले की तरह ही इस बार भी मुख्य मुकाबले में है। दोनों दलों की ओर से 2024 का लोकसभा चुनाव जीतने के लिए मास्टर स्ट्रैटजी तैयार की जा रही है। इसके साथ ही चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियां और प्रत्याशी भी प्रचार-प्रसार में जुट गए है। चुनाव प्रचार के लिए बीजेपी ने 40 स्टार प्रचारकों का ऐलान कर दिया है।

शिवराज सिंह चौहान को BJP ने स्टार प्रचारक बनाया

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को भारतीय जनता पार्टी ने स्टार प्रचारक बनाया है। वहीं शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी जो जवाबदारी देगी उसे निभाऊंगा। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस छिंदवाड़ा में नहीं टिकेगी वहां से भी जाने वाली है। हमारा संगठन हो हमारी सरकार हो सब जगह कार्यकर्ता काम कर रहे है। पीएम मोदी की अतुलनीय लोकप्रियता के कारण हम सभी 29 सीटें जीतेंगे। वहीं, कांग्रेस ने अभी 6 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित नहीं किए है।

कांग्रेस को जल्द ही उम्मीदवार घोषित करना चाहिए

इस पर पूर्व सीएम शिवराज ने कहा कि, कांग्रेस को जल्द ही उम्मीदवार घोषित करना चाहिए। आपको बता दें कि, साल 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 29 में से 28 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी। वहीं राज्य की एक मात्र छिंदवाड़ा सीट पर पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ चुनाव जीते थे। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की सभी सीटें जीतने के लिए मिशन 29 का लक्ष्य रखा है।