H

शिवराज को विशाल बढ़त, नकुलनाथ पीछे, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कही ये बात, कांग्रेस नेता पहुंचे पार्टी कार्यालय

By: Ramakant Shukla | Created At: 04 June 2024 05:58 AM


मध्यप्रदेश में लोकसभा की 29 सीट हैं। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 28 सीट पर जीत दर्ज की थी।

bannerAds Img
मध्यप्रदेश में लोकसभा की 29 सीट हैं। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 28 सीट पर जीत दर्ज की थी। अनीता नागर सिंह चौहान आगे

19718 वोट से दिग्विजय सिंह पीछे

राजगढ़ लोकसभा सीट के‍ लिए मतगणना जारी है। रोडमल नगर, बीजेपी को 131934, दिग्विजय सिंह कांग्रेस को 112216 वोट मिले। बीजेपी की लीड 19718 है। पार्टी कार्यालय पहुंचे कांग्रेस नेता लोकसभा चुनाव की मतगणना के बीच भोपाल में कांग्रेस के वरिष्ठल नेता पार्टी कार्यालय पहुंचे। मप्र कांग्रेस अध्यकक्ष जीतू पटवारी, पूर्व सीएम कमलनाथ, अरुण यादव कांग्रेस कार्यालय पहुंचे।

कमलनाथ ने कही ये बात

छिंदवाड़ा लोकसभा चुनाव की मतगणना पर कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि अभी चौथा राउंड हुआ है। मुझे छिंदवाड़ा की जनता पर पूरा भरोसा है। हम चुनाव जीतेंगे।

भाजपा प्रत्याशी आगे

होशंगाबाद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी 47928आगे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह को 85894 और कांग्रेस प्रत्याशी संजय शर्मा को 37966 वोट मिले।

मप्र के सीएम डॉ. मोहन यादव ने कही ये बात

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों पर कहा कि मुझे संतोष है कि पूर्ण बहुमत के साथ फिर से मोदी की सरकार बनने वाली है। मध्यप्रदेश में बीजेपी 29 की 29 सीटों से आगे चल रही है।