H

इस दिन इंदौर आएगा मानसून, मौसम विभाग ने कहा- इस बार होगी जोरदार बारिश

By: Ramakant Shukla | Created At: 31 May 2024 05:21 AM

मानसून के आगमन से पहले ही शहरवासियों को गर्मी से हल्की राहत मिलने लगी है। मौसम विभाग द्वारा गुरुवार को केरल में मानसून का प्रवेश की घोषणा की गई। ऐसे में अब इंदौर में अपने निर्धारित समय पर 16 जून के बाद तय समय मानसून के आगमन की संभावना जताई जा रही है। इंदौर में मानसून आगमन की तय समय 15 से 20 जून हैं। इस बार मानसून सीजन में इंदौर में सामान्य से ज्यादा वर्षा होने की संभावना है।

bannerAds Img

16 दिन बाद 40 डिग्री से नीचे आया पारा

इंदौर में 16 दिन बाद पारा 40 डिग्री से नीचे आया और शहरवासियों को गर्मी से राहत मिली। गुरुवार को शहर में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 39.5 डिग्री दर्ज किया। दिन से रात अब रात में भी उसस व गर्मी का असर कम हुआ है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री 26.1 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में पश्चिमी हवाएं अधिकतम 23 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। जम्मू कश्मीर में वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ के साथ ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। वही उत्तर प्रदेश पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात भी बना हुआ है। इसके अलावा उत्तरप्रदेश, बिहार, पश्चिमी बंगाल होते हुए बांग्लादेश तक एक द्रोणिका जा रही है। इसके वजह से अभी हल्के बादल छा रहे है और तापमान में कमी देखने को मिल रही है। इंदौर में अगले दो से तीन दिन शुष्क रहेंगे और आंशिक बादल ही छाएंगे।

विगत वर्षो में मानसून का इंदौर में आगमन

2013 10 जून

2014 10 जुलाई

2015 14 जून

2016 21 जून

2017 26 जून

2018 27 जून

2019 25 जून

2020 15 जून

2021 11 जून

2022 17 जून

2023 22 जून