H

पीएम मोदी की ध्यान साधना पर शत्रुघ्न सिन्हा का तंज, बोले - मेडिटेशन नहीं, मीडिया अटेंशन के लिए गए

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 31 May 2024 01:56 PM


1 जून 2024 को लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान होना है। पीएम मोदी की इस साधना को लेकर भी विपक्ष उन्हें निशाने पर ले रहा है।

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव 2024 का चुनाव प्रचार थम गया हैं। यह लोकसभा चुनाव जीत कर तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ चुनाव लड़ रहे पीएम मोदी गुरुवार की शाम को कन्याकुमारी में विवेकानंद शिला पर ध्यान लगाने बैठे थे। पीएम मोदी यहां 1 जून की सुबह तक लगातार ध्यान मुद्रा में रहेंगे।

पीएम की ध्यान साधना पर शत्रुघ्न सिन्हा का तंज

आपको बता दें कि, 1 जून 2024 को लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान होना है। पीएम मोदी की इस साधना को लेकर भी विपक्ष उन्हें निशाने पर ले रहा है। आज यानी की शुक्रवार को टीएमसी नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने इसे लेकर पीएम मोदी पर तंज कसा है। शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी की ध्यान साधना को मीडिया अटेंशन पाने का तरीका बता दिया।

यह कैंपेन करने का नया तरीका है

पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से टीएमसी के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि, मैं पीएम को एक दोस्त की तरह देखता हूं। वह मेडिटेशन के लिए नहीं बल्कि मीडिया अटेंशन के लिए गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि, पीएम पहले भी ऐसा कर चुके हैं जब उन्होंने केदारनाथ की यात्रा की थी। वह वहां अपने साथ टेलीफोन, कम्युनिकेशन और मीडिया के लोगों को साथ लेकर गए थे। सिन्हा ने कहा कि, यह कैंपेन करने का नया तरीका है। लेकिन अब बहुत देर हो चुकी है। वह हर संभव तरीका आजमा चुके हैं और यह उनका आखिरी तरीका था।