सीएम चौहान का कांग्रेस पर तंज, बोले- मोदी और शिवराज डबल इंजन, राहुल और प्रियंका डबल मनोरंजन
By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 14 November 2023 03:19 PM
सीएम शिवराज ने कहा कि, मोदी और शिवराज विकास के डबल इंजन है तो राहुल और प्रियंका कांग्रेस के डबल मनोरंजन है।

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रचार अब अपने अंतिम चरण में है। कल यानी 15 नवंबर शाम से चुनावी शोरगुल बंद हो जाएंगे। इसके बाद राज्य की जनता अपना फैसला 17 नवंबर को ईबीएम में सुरक्षित कर देगी। वहीं evm में बंद उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 3 दिसंबर को होगा। इससे पहले जोरो-शोरो से प्रचार हो रहा है। एमपी में रोजाना दिग्गजों का जमावड़ा लगा है। इस दौरान आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। इसी कड़ी में आज जनता से वोट की अपील करने के लिए मंदसौर पहुंचे।
राहुल और प्रियंका कांग्रेस के डबल मनोरंजन है
एमपी के मंदसौर के सुवासरा पहुंचे राज्य के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी के पक्ष में माहौल बनाया। इस दौरान सीएम चौहान ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी पर जमकर निशाना साधा। सीएम शिवराज ने कहा कि, मोदी और शिवराज विकास के डबल इंजन है तो राहुल और प्रियंका कांग्रेस के डबल मनोरंजन है। दोनों भाई बहन एमपी में मनोरंजन करने आते है और सिर्फ झूठ बोलने आते है।
दोनों भाई-बहन इतना झूठ बोलते
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपनी जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि, दोनों भाई-बहन इतना झूठ बोलते प्रियंका कहती है कि, तीन साल में प्रदेश में मात्र 21 लोगों को रोजगार दिया। उन्होंने आगे सभा में कहा कि, अरे प्रियंका गांधी कुछ तो शर्म करो और वो ये बता गई कि श्री राम को 13 साल का वनवास हुआ था। अब आप ही लोग बताओं कि श्री राम को कितने साल का वनवास हुआ था।