H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

आज कमलनाथ के गढ़ में बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा, पांढुर्णा के नांदनवाड़ी से शुरु होगी यात्रा

By: Richa Gupta | Created At: 15 September 2023 11:14 AM


बीजेपी ने विधानसभा चुनाव से पहले जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जा रही है। बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए प्रदेश के दिग्गज नेताओं के साथ ही केंद्र की टीम भी मैदान संभाल रही है।

banner
बीजेपी ने विधानसभा चुनाव से पहले जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जा रही है। बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए प्रदेश के दिग्गज नेताओं के साथ ही केंद्र की टीम भी मैदान संभाल रही है। बीजेपी ने इस यात्रा में शामिल होने के लिए पूरे देश से भाजपा ने स्टार प्रचारकों को उतार दिया है। स्थानीय नेताओं के साथ राष्ट्रीय स्तर के नेता लगातार मध्य प्रदेश के दौरे कर रहे हैं और भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होकर जन संपर्क के साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया से भी रूबरू हो रहे हैं। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाएंगे। महाकौशल क्षेत्र की जन आशीर्वाद छिंदवाड़ा जिले से शुरू होगी। पांढुर्णा के नांदनवाड़ी से यात्रा प्रारंभ होगी, जिसमे केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर शामिल होंगे।

ज्योतिरादित्य सिंधिया इंदौर संभाग की यात्रा में शामिल होंगे

ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रहलाद पटेल इंदौर संभाग की यात्रा में शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा , केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और प्रभात झा विंध्य क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होंगे। केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव मालवा क्षेत्र की यात्रा में शामिल होंगे। केन्द्रीय मंत्री वीरेन्द्र खटीक, केन्द्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी और उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री बेबीरानी मौर्य भी शामिल होंगी। ग्वालियर-चंबल संभाग की यात्रा में होंगे शामिल।