H

संसद में गूंजा झारखंड मुद्दा, विपक्ष का वॉकआउट, थोड़ी देर में शपथ लेंगे चंपई सोरेन

By: Ramakant Shukla | Created At: 02 February 2024 06:15 AM


झारखंड में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी का मुद्दा शुक्रवार को संसद में गूंजा। विपक्ष ने सत्ता पक्ष पर आरोप लगाया कि चुने हुए जन प्रतिनिधियों को परेशान किया जा रहा है। लोकसभा से विपक्ष ने वॉक आउट कर दिया।

bannerAds Img
झारखंड में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी का मुद्दा शुक्रवार को संसद में गूंजा। विपक्ष ने सत्ता पक्ष पर आरोप लगाया कि चुने हुए जन प्रतिनिधियों को परेशान किया जा रहा है। लोकसभा से विपक्ष ने वॉक आउट कर दिया। वहीं झारखंड में सियासी हलचल के बीच चंपई सोरेन थोड़ी देर में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस बीच, भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी कोर्ट में पेश किया जाएगा। ईडी ने 10 दिन की रिमांड मांगी है, ताकि उनके खिलाफ चल रहे तीन अलग-अलग मामलों में पूछताछ की जा सके।

झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन के नेता चुने गए हैं चंपई

झारखंड में चंपई सरकार 5 फरवरी को फ्लोर टेस्ट का सामना करेगी। वहीं गिरफ्तारी के खिलाफ हेमंत सोरेन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें हाईकोर्ट जाने को कहा है। इससे पहले हेमंत सोरेन की ईडी के हाथों गिरफ्तारी के बाद झारखंड में छाए सियासी संकट के बादल गुरुवार देर रात तब छंट गए, जब राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन विधायक दल के नेता चंपई सोरेन को शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रण दे दिया।इससे पहले झारखंड में पूरे दिन सियासी उठापटक जारी रही।