H

ममता बनर्जी का बीजेपी पर निशाना, बोलीं - कोई सांप पर भरोसा कर सकता है, लेकिन इन पर नहीं

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 04 April 2024 10:09 AM


TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा कि, सभी एजेंसियों को काम पर लगा दिया गया है। राज्य के अधिकारियों का तबादला किया जा रहा है। केंद्रीय एजेंसियों एनआईए, सीबीआई, आईटी के कितने अधिकारियों का तबादला किया गया है?

bannerAds Img
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कूच बिहार में सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी पर लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता का पालन नहीं करने का बड़ा आरोप लगाया। बीजेपी पर हमला बोलते हुए TMC प्रमुख ने कहा कि, जहरीले सांप पर भरोसा किया जा सकता है, लेकिन भगवा खेमे पर नहीं।

सभी एजेंसियों को काम पर लगा दिया गया है

TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, सभी एजेंसियों को काम पर लगा दिया गया है। राज्य के अधिकारियों का तबादला किया जा रहा है। केंद्रीय एजेंसियों एनआईए, सीबीआई, आईटी के कितने अधिकारियों का तबादला किया गया है? बंगाल की सीएम ने आगे कहा कि, मैं बंगाल का ख्याल रखूंगी जब तक मैं यहां हूं, वे बंगाल के लोगों को छूने की हिम्मत नहीं करेंगे। चुनाव से पहले CAA लाया गया था। जैसे ही आप पंजीकरण (नागरिकता के लिए सीएए) के लिए अपना नाम जमा करेंगे बांग्लादेशी घोषित किया जाए।

बीजेपी केवल एक राष्ट्र, एक पार्टी के सिद्धांत का पालन करती है

उन्होंने कहा कि, वह केंद्रीय एजेंसियों की धमकी के आगे नहीं झुकेगी। इसके अलावा बंगाल की सीएम ने अपने संबोधन महिलाओं से आग्रह किया कि, अगर 19 अप्रैल को होने वाले मतदान से पहले स्थानीय लोगों पर बीएसएफ की तरफ से अत्याचार करने की घटनाएं होती हैं तो वे पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं। ममता ने कहा कि, बीजेपी केवल एक राष्ट्र, एक पार्टी के सिद्धांत का पालन करती है।