आज सीएम शिवराज ने मुख्यमंत्री निवास से ‘विकास रथ’ को हरी झंडी दिखाकर प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा जनता का आशीर्वाद प्राप्त कर रही है। जिस कांग्रेस ने मप्र को बर्बाद कर दिया है, उस प्रदेश को हमने विकसित राज्य बना दिया है। जनता के कल्याण के लिए हमने कौन कौन से काम किये है। यह सब हम इन रथों के माध्यम से जनता को बताने का प्रयास कर रहे है।
जनता का कल्याण किया
भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्राएं निकल रहीं है। मंडला और श्योपुर से अमित शाह जी आज जन आशीर्वाद यात्राओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। पहले दो यात्रा निकल चुकी है। बीजेपी की सरकार ने मध्य प्रदेश का विकास किया है। जनता का कल्याण किया है। अमित शाह जी ने जो रिपोर्ट कार्ड पेश किया था। हमारी ड्यूटी है जो काम हमने किया है वह जनता को बताएं। जनता को बताने के लिए विकास और गरीब कल्याण रथ रवाना हो रहे हैं। जनता के बीच जाकर उपलब्धियां बता रहे हैं।
शारदा मैया के चरणों में प्रणाम
सीएम शिवराज सिंह ने कहा अभी 14 तारीख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी बीना आ रहे है। हमने जनता की खूब सेवा की है जनता हमें अपना आशीर्वाद दे। इन रथों के माध्यम में हमारी जो उपलब्धियां है, उन्हें हम जनता के सामने रखने का काम कर रहे हैं। वहीं मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा शारदा मैया के चरणों में प्रणाम.. हमने फैसला किया है की मां शारदा की नगरी मैहर अब जिला बनेगी। इसके लिए आज से ही प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
Read More: सीएम शिवराज की बड़ी सौगात, मैहर को जिला बनाने की घोषणा की