MP Elections 2023: पूर्व डिप्टी कलेक्टर निशा बाँगरे ने व्हाट्सएप पर पोस्ट में लिखा, कांग्रेस बताए कि...
By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 25 October 2023 11:53 AM
निशा बाँगरे ने आगे कहा कि, कांग्रेस बताए कि, मेरे संघर्ष में भाजपा को दलित और महिला विरोधी ठहराने वाली खुद दलितों और महिलाओं की कितनी पक्षधर है।

MP Elections 2023: पूर्व डिप्टी कलेक्टर निशा बाँगरे ने व्हाट्सएप पर किया एक पोस्ट कर कहा कि, मुझे कांग्रेस ने आश्वासन दिया था कि, अंतिम 2 दिनों तक आपके इस्तीफे का इंतजार किया जायेगा। अब आज कांग्रेस की परीक्षा की घड़ी है। बाँगरे ने आगे कहा कि, कांग्रेस बताए कि, मेरे संघर्ष में भाजपा को दलित और महिला विरोधी ठहराने वाली खुद दलितों और महिलाओं की कितनी पक्षधर है। उन्होंने आगे अपनी बात पर जोर देते हुए कहा कि, चुनाव तो आमला सारणी की जनता मेरे चेहरे पर लड़ेंगी ही। परिणाम कुछ भी हो, फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने आगे कहा कि, आज कमलनाथ जी से मिलना चाहूंगी, वो अपना स्टैंड क्लियर करे।
आमला से टिकट घोषित
इधर, निशा के इस्तीफा के बाद कांग्रेस ने अमला विधानसभा सीट से सोमवार को ही अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। लेकिन अब निशा कांग्रेस से आमला सीट से टिकट मांग रहीं है। मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस आमला सीट से अपना प्रत्याशी बदल सकती है।
कांग्रेस 5 सीटों में बदलाव कर सकती है
विधानसभा चुनाव 2023 में बीजेपी और कांग्रेस ने जैसे ही उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया वैसे ही बागियों ने भी मोर्चा खोल दिया। ऐसे में प्रदेश के कुछ जिलों की सीटों पर कांग्रेस के कुछ प्रत्याशी लगातार विरोध जता रहे हैं ,जिसके चलते पार्टी प्रदेश के 5 सीटों में बदलाव कर सकती है। कई सीटों पर कैंडिडेट्स का लगातार हो रहे विरोध के चलते 27 अक्टूबर को दिल्ली में आलाकमान के साथ बैठक होगी।