H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

कमलनाथ ने बताया कैसे गिरी थी सरकार, बोले - विधायक कहते थे 5 करोड़ मिले, मैंने कहा- यहां इतना नहीं कमा पाओगे मौज करो

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 16 September 2023 11:05 AM


कमलनाथ ने कहा कि, उन्हें 2 महीने पहले ही पता चल गया था कि, उनकी सरकार को गिराने की साजिश रची जा रही है।

banner
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा गरम है। इसी बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने यह भी बताया कि, किस तरह से उनकी सरकार गिराई गई। एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि, उन्हें 2 महीने पहले ही पता चल गया था कि, उनकी सरकार को गिराने की साजिश रची जा रही है।

सब जानते है कि, किस तरह से सौदा किया गया था

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, इसकी शुरुआत तब से हुई जब भारतीय जनता पार्टी 2 राज्यसभा की सीट चाहती थी।पीसीसी चीफ कमलनाथ ने आगे कहा कि, भारतीय जनता पार्टी ने तभी से हमारे विधायकों से संपर्क करना शुरू कर दिया था। उन्होंन कहा कि, मुझे पता चल गया कि, हमारी सरकार गिरने वाली है, लेकिन सभी बातें किसी से छुपती नहीं हैं। आज सब जानते है कि, किस तरह से सौदा किया गया था।

मैं सौदा करता तो हमारी सरकार बच जाती - कमलनाथ

एमपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने आगे कहा कि, मैं सौदा करने को तैयार नहीं था, अगर मैं सौदा कर लेता तो हमारी सरकार बच जाती। पूर्व सीएम ने कहा कि, उस समय मेरे विधायक आते थे और कहते थे कि, 5 करोड़ का ऑफर मिला है और मैं उनसे कहता था कि जाओ मौज करो। जो विधायक हमें छोड़कर गए, वह मुझे बेंगलुरु से फोन करते थे और कहते थे कि, उन्हें ऑफर दिया जा रहा है कि, इस्तीफा दे दो और 5 करोड़ ले लो। उन्होंने कहा कि, ये सौदे की बात थी, लेकिन मैं सौदे के लिए तैयार नहीं था।

यहां इतना नहीं कमा पाओगे, मौज करो - कमलनाथ

पीसीसी चीफ कमलनाथ ने आगे कहा कि, इस समय मैनें अपने विधायकों से साफ कह दिया था की अभी 4 साल हैं यहां इतना नहीं कमा पाओगे। 4 सालों में 20 करोड़ हो जाएंगे। जाओ मौज करो और पैसे संभाल कर रखना। उन्होंने दावा करते हुए आगे कहा कि, आज भी भारतीय जनता पार्टी के कई विधायक मेरे टच में हैं। उस समय उन्हें किस तरह के ऑफर दिए गए सब मुझे पता है।

हमारा मुकाबला बीजेपी के संगठन से है

कमलनाथ ने कहा कि, हम सिर्फ उन्हीं विधायकों को वापस अपने पास लाएंगे, जहां हमारा स्थानीय संगठन सहमत होगा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि, इसके अलावा बीजेपी से जो लोग आएंगे वो टिकट के भरोसे न रहें। मैंने इन चार सालों में अपने संगठन को मजबूत किया है, क्योंकि मेरा मुकाबला, सिर्फ भारतीय जनता पार्टी से नहीं उनके गठबंधन से भी है।