H

घोषणा पत्र समिति की बैठक आज, सीएम डॉ.मोहन यादव और शिवराज सिंह चौहान पहुंचे दिल्ली

By: Ramakant Shukla | Created At: 01 April 2024 06:05 AM

लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने घोषणा पत्र समिति का गठन किया है। 27 सदस्यीय समिति में मध्यप्रदेश से दो नाम शामिल किए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को घोषणा पत्र समिति में रखा गया है। वे मध्यप्रदेश की जनता से विभिन्न माध्यमों से लिए गए सुझावों को लेकर दिल्ली की बैठक में जानकारी देंगे। सीएम डॉ. मोहन यादव और शिवराज सिंह चौहान बैठक में भाग लेने दिल्ली पहुंच गए हैं।

bannerAds Img

घोषणा पत्र समिति की बैठक आज

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और शिवराज सिंह चौहान सोमवार को सुबह दिल्ली पहुंचे और वहां से लौटकर सीधे छिंदवाड़ा पहुंचेंगे। वे यहां पार्टी प्रत्याशी विवेक बंटी साहू के समर्थन में चुनाव प्रचार भी करेंगे। 3 बजे दिल्ली से छिंदवाड़ा के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री छिंदवाड़ा के चौरई विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार में भाग लेंगे।