H

भोपाल पहुंचे राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, जीतू पटवारी ने अगवानी कर किया स्वागत

By: Richa Gupta | Created At: 04 May 2024 06:56 AM


राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी शनिवार को गुना, राजगढ़, उज्जैन और इंदौर जिले के प्रवास पर रहेंगे।

bannerAds Img
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी शनिवार को गुना, राजगढ़, उज्जैन और इंदौर जिले के प्रवास पर रहेंगे। गहलोत कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में रैली को संबोधित करेंगे। शनिवार की सुबह राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भोपाल पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अगवानी कर उनका किया स्वागत।

भगवान महाकाल के दर्शन करेंगे अशोक गहलोत

दोपहर 12 बजे राजगढ़ के चाचौड़ा में कांग्रेस की जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2 बजे सारंगपुर में आमसभा को संबोधित करेंगे अशोक गहलोत और जीतू पटवारी। दोपहर 3.40 बजे उज्जैन में महाकाल मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन करेंगे। दर्शन - पूजन के बाद माली समाज की बैठक लेंगे कांग्रेस नेता। शाम 6 बजे उज्जैन से इंदौर पहुचेंगे अशोक गहलोत और जीतू पटवारी।