H

मैं बॉलीवुड एक्टर के रूप में बीजेपी से नहीं जुड़ी - कंगना रनौत

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 26 March 2024 06:36 AM


अभिनेत्री कंगना रनौत ने राजनीति में आने पर कहा कि, भारत के लोगों ने उन जैसे एक कलाकार को बहुत कुछ दिया है और वह उसे समाज को लौटाना जरूरी समझती हैं।

bannerAds Img
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने राजनीति में प्रवेश कर लिया है। वह भाजपा के टिकट पर हिमाचल प्रदेश के मंडी से लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही हैं। अभिनेत्री ने राजनीति में आने पर कहा कि, भारत के लोगों ने उन जैसे एक कलाकार को बहुत कुछ दिया है और वह उसे समाज को लौटाना जरूरी समझती हैं। कंगना ने कहा कि, राजनीति ऐसा करने का सबसे अच्छा तरीका है।

भगवान दयालु रहे हैं...

अभिनेत्री कंगना ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि, भगवान दयालु रहे हैं और उन्होंने मुझे बहुत आशीर्वाद दिया है। मेरे लिए राजनीति प्रचार पाने या पैसा कमाने का साधन नहीं है, यह लोगों की सेवा करने का एक तरीका है। सार्वजनिक शख्सियतों और अभिनेताओं के रूप में हम उस बिंदु पर पहुंच जाते हैं, जहां दर्शक भी समाज को वापस देने के मामले में हमसे कुछ उम्मीद करते हैं।

कार्यकर्ता के रूप में कंगना भाजपा से जुड़ीं

कंगना रनौत ने इस दौरान यह भी कहा कि, वह बीजेपी में बॉलीवुड स्टार के तौर पर नहीं, बल्कि एक पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर शामिल हुई हैं।अभिनेत्री ने आगे कहा कि, आज मैं इस पार्टी में एक बॉलीवुड स्टार के तौर पर शामिल नहीं हुई हूं, मैं एक कार्यकर्ता के तौर पर पार्टी का हिस्सा बनी हूं। पार्टी और समाज के हित में काम करूंगी। उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि, आज बहुत सारे लोग यहां एकत्र हुए हैं और उन्होंने मुझे इस रास्ते पर मार्गदर्शन करते हुए यह अवसर दिया है।

नेपोटिज्म पर बोलीं कंगना

अपने बिंदास बोलों के लिए पहचानी जानें वाली हिंदी सिनेमा की सबसे शानदार अभिनेत्री कंगना रनौत ने आगे कहा कि, मेरे पास जो कुछ भी है, वह सब लोगों की वजह से है और भारतीय जनता पार्टी लोगों की पार्टी है। मैं यह सुनिश्चित करूंगी कि, कोई कसर न छोड़ूं और लोगों ने मुझे जो आशीर्वाद दिया है, उसकी तुलना में उन्हें कहीं अधिक लौटाऊं। कंगना ने आगे कहा कि, मैंने भाई-भतीजावाद शब्द का इस्तेमाल किया था और मैं कहना चाहूंगी कि, भारतीय जनता पार्टी एक निष्पक्ष दृष्टिकोण और कार्यप्रणाली वाली राजनीतिक पार्टी है।