H

महिदपुर में त्रिकोणीय मुकाबला, कांग्रेस भितरघात तो भाजपा बगावत से परेशान !

By: Ramakant Shukla | Created At: 10 November 2023 02:11 PM


महिदपुर विधानसभा सीट से भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ रहे प्रताप सिंह आर्य पार्टी के लिए चुनौती खड़ी कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ रहे दिनेश जैन बोस का पार्टी का ही एक धड़ा अंदरूनी विरोध कर रहा है। दरअसल दिनेश जैन 2018 के चुनाव में बागी होकर चुनाव लड़े थे। ऐसे में कांग्रेस के एक धड़े के कार्यकर्ता और स्थानीय नेता नाखुश बताए जाते हैं।

banner
महिदपुर विधानसभा सीट से भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ रहे प्रताप सिंह आर्य पार्टी के लिए चुनौती खड़ी कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ रहे दिनेश जैन बोस का पार्टी का ही एक धड़ा अंदरूनी विरोध कर रहा है। दरअसल दिनेश जैन 2018 के चुनाव में बागी होकर चुनाव लड़े थे। ऐसे में कांग्रेस के एक धड़े के कार्यकर्ता और स्थानीय नेता नाखुश बताए जाते हैं। उल्लेखनीय है कि महिदपुर सीट पर पिछले दो चुनावों में भाजपा प्रत्याशी चुनाव जीतते आए हैं। कई जगह विरोध के बावजूद इस बार फिर मौजूदा विधायक बहादुर सिंह को टिकट दिया गया। इसका विरोध करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह आर्य ने निर्दलीय लड़ने का फैसला कर लिया। सूत्रों के अनुसार भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने आर्य को मनाने की कोशिश की, मगर सफलता नहीं मिली। अब प्रचार-प्रसार के दौरान भाजपा को अपनी कमजोरी दिखाई दे रही है।

कांग्रेस में भी अंदरूनी घमासान

इस सीट पर कांग्रेस की मुसीबतें भी कम नहीं है। महिदपुर में कांग्रेस से कई वरिष्ठ नेता दावेदारी कर रहे थे, लेकिन पार्टी ने दिनेश जैन बोस को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है। अब पार्टी को यहां से भितरघात से जूझना पड़ रहा है। इसके पीछे बड़ा कारण यह बताया जा रहा है कि वर्षों से पार्टी के साथ खड़े नेताओं को टिकट न देकर उनकी अनदेखी की गई। दिनेश जैन ने पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ा था। इसके बाद भी इन्हें टिकट देने से भी एक धड़े में नाराजगी दिख रही है।