RSS नेता का बयान, कहा - इस्लामिक आक्रमण की वजह से आईं बाल विवाह और सती प्रथा जैसी बुराइयां
By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 04 September 2023 10:48 AM
कृष्ण गोपाल ने कहा है कि, इस्लामिक आक्रमण की वजह से भारतीय समाज में सती प्रथा, बाल विवाह और विधवा पुनर्विवाह पर बैन जैसी सामाजिक बुराइयां पैदा हुईं।

बाल विवाह और सती प्रथा पर RSS के एक सीनियर नेता ने बड़ा बयान दिया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पदाधिकारी कृष्ण गोपाल ने कहा है कि, इस्लामिक आक्रमण की वजह से भारतीय समाज में सती प्रथा, बाल विवाह और विधवा पुनर्विवाह पर बैन जैसी सामाजिक बुराइयां पैदा हुईं। दिल्ली यूनिवर्सिटी में आयोजित ‘नारी शक्ति संगम’ नाम के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए RSS नेता ने आगे कहा कि, इसके जरिए भारतीय समाज में महिलाओं का दमन हुआ।
मंदिरों में तोड़ फोड़ की गई और उनको गिरा दिया गया
कृष्ण गोपाल ने कहा कि, मध्यकाल में महिलाओं और लड़कियों को आक्रमणकारियों से बचाने के लिए उन पर कई तरह के बैन लगाए गए थे। RSS नेता ने कहा कि, मध्यकाल का समय बेहद कठिन समय था। दिल्ली यूनिवर्सिटी में आयोजित ‘नारी शक्ति संगम’ नाम के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सीनियर पदाधिकारी कृष्ण गोपाल ने कहा कि, मध्यकाल के दौरान पूरा भारत पराधीनता से जूझ रहा था। मंदिरों में तोड़ फोड़ की गई और उनको गिरा दिया गया।
मुहम्मद गौरी, अहमद शाह ने भारत की महिलाओं को बाजार में बेचा
RSS नेता ने कहा कि, मध्यकाल के दौरान देश में बड़ी-बड़ी यूनिवर्सिटीज़ को बर्बाद कर दिया गया और महिलाओं की जिदंगी को खतरे में डाल दिया गया। उन्होंने कहा कि, विश्वभर में लाखों महिलाओं को किडनैप कर उन्हें बाजारों में बेच दिया गया। मुहम्मद गौरी हो, अहमद शाह अब्दाली हो या महमूद गजनी हो, इन सभी ने देश से महिलाओं को ले जाकर दुनिया के बाजारों में बेच दिया। वह युग बहुत अपमान का युग था। कृष्ण गोपाल ने कहा कि, इसी के बाद महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के लिए समाज ने उनपर कई तरह के बैन लगा दिए. परिणाम यह हुआ कि महिलाएं अशिक्षित हो गई। उन्होंने गुरुकुलों और स्कूलों में जाना बंद कर दिया।