H

तेजस्वी यादव का दावा, कहा - इंडी गठबंधन की 295+ सीटें आएंगी

By: Richa Gupta | Created At: 03 June 2024 03:55 AM


लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार की 40 सीटों में से 23 सीटों पर चुनाव लड़ा है। तीन सीटों पर मुकेश सहनी की पार्टी लड़ी है।

bannerAds Img
लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार की 40 सीटों में से 23 सीटों पर चुनाव लड़ा है। तीन सीटों पर मुकेश सहनी की पार्टी लड़ी है। कांग्रेस नौ तो वहीं पांच सीटों पर लेफ्ट ने चुनाव लड़ा था। ऐसे में देखना होगा कि, एग्जिट पोल और फाइनल नतीजों में कितना अंतर रहता है।

इंडिया गठबंधन को 295+ सीटें आएंगी

उधर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने लोकसभा चुनाव 2024 समाप्त होने के बाद एक बड़ा दावा किया है। राष्ट्रीय जनता दल के दिग्गज नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि, इंडिया गठबंधन को 295+ सीटें आएंगी। ये जनता का एग्जिट पोल है।

चार जून का इंतजार किया जाए

वहीं राजद सांसद मनोज झा ने एग्जिट पोल के आंकड़ों को लेकर कहा है कि, चार जून का इंतजार किया जाए। उन्होंने कहा कि, एग्जिट पोल अद्भुत चीज है। आप लोग यह जानते हैं कि कितनी बार यह असफल हुआ है। झा ने कहा कि, एग्जिट पोल में बड़े लोगों का खर्च होता है। पीएमओ का होता और कुछ चैनल्स का होता है। उनको उनके खर्च का उत्सव मनाने में हमें कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा कि, इसलिए मैं कहता हूं कि, चार जून का इंतजार किया जाए। एग्जिट पोल क्या होता है? बिहार के संदर्भ में दो बार हमने देखा है मुंह की खानी पड़ी है, तो चार जून को वैसा ही कुछ होगा।