H

भाजपा ने मप्र में किया प्रयोग, पहली बार के 11 प्रत्याशी जीते लोकसभा चुनाव

By: Ramakant Shukla | Created At: 05 June 2024 06:27 AM


इस बार मध्यप्रदेश में भाजपा ने प्रयोग करते हुए 11 ऐसे नेताओं को पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ाया था। इन सभी ने जीत हासिल की।

bannerAds Img
इस बार मध्यंप्रदेश में भाजपा ने प्रयोग करते हुए 11 ऐसे नेताओं को पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ाया था। इन सभी ने जीत हासिल की। इसमें मुरैना से शिवमंगल सिंह तोमर, ग्वालियर से भारत सिंह कुशवाहा, सागर से लता वानखेड़े, दमोह से राहुल सिंह लोधी, सीधी से डॉ.राजेश मिश्रा, जबलपुर से आशीष दुबे, बालाघाट से भारती पारधी, छिंदवाड़ा से विवेक बंटी साहू, छिंदवाड़ा से दर्शन सिंह चौधरी, भोपाल से आलोक शर्मा और रतलाम से अनीता नागर शामिल हैं।

मप्र मॉडल ने उप्र की 5 लोकसभा सीटों पर भाजपा को दिलाई जीत

भाजपा के मप्र के बूथ प्रबंधन मॉडल ने उत्तर प्रदेश की पांच लोकसभा सीटों पर पार्टी को जीत दर्ज कराई। लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर क्लस्टर के प्रभारी रहे मध्यप्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री हितानंद ने मध्यप्रदेश के मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान की तरह गोरखपुर के स्थानीय पार्टी पदाधिकारियों के साथ मिलकर कई प्रयोग किए। हितानंद की देखरेख में यहां क्लस्टर के अंतर्गत आने वाली पांच लोकसभा सीटों में 'वैकअप कॉल', महिला कंट्रोल रूम और सात दिन पहले बूथ अभिकर्ताओं के नाम चिन्हित करने जैसे काम सफलता से किए गए। इन क्षेत्रों में एक जून को मतदान हुआ था। भाजपा के बूथ प्रबंधन मॉडल और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम रहा कि उत्तर प्रदेश के महराजगंज लोकसभा सीट से पंकज चौधरी ने 22651 मतों के अंतर से जीत दर्ज की तो गोरखपुर में रवींद्र शुक्ला उर्फ रवि किशन 42567 मतों के अंतर से विजयी हुए। कुशीनगर से विजय कुमार दुबे 28235, देवरिया में शशांक मणि 17677 मतों से और बांसगांव लोकसभा सीट से कमलेश पासवान ने 12200 मतों से जीत दर्ज की। हितानंद ने मप्र में भी 150 विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं की बैठक ली थी। 29 लोकसभा क्षेत्रों में जाकर संगठन को चुस्त-दुरुस्त किया था।