H

लोकसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस का महिलाओं पर जोर

By: Sanjay Purohit | Created At: 30 January 2024 08:47 AM


छत्तीिसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तर्ज पर लोकसभा चुनाव 2024 में भी भाजपा-कांग्रेस दोनों ही पार्टिंयां महिला प्रत्याशियों पर फोकस कर रही हैं।

bannerAds Img
छत्तीरसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तर्ज पर लोकसभा चुनाव 2024 में भी भाजपा-कांग्रेस दोनों ही पार्टिंयां महिला प्रत्याशियों पर फोकस कर रही है। महिला आरक्षण बिल भले ही प्रभावी नहीं हुआ है मगर पार्टियां महिलाओं को प्राथमिकता दे रही है। भाजपा प्रदेश की कुल 11 लोकसभा सीटों में से चार से पांच सीटों पर महिला प्रत्याशियों को उतारने की तैयारी कर रही है। वहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने रायपुर में प्रवास के दौरान प्रदेश की 11 में से चार सीटों पर महिलाओं को उतारने का ऐलान किया है।

पिछली बार तीन महिलाएं बनी थीं लोकसभा सदस्य

पिछली बार लोकसभा चुनाव 2019 में प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों में से तीन सीटों पर महिलाएं लोकसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित हुई थीं। भाजपा से रायगढ़ और सरगुजा में क्रमश: गोमती साय और रेणुका सिंह लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुईं थीं, हालांकि दोनों नेत्रियों ने विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज हासिल करने के बाद लोकसभा की सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया है और कांग्रेस से महिलाओं में अभी कोरबा की लोकसभा सदस्य ज्योत्सना महंत हैं।