H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

मध्यप्रदेश में बैकलाग पदों पर भर्ती के लिए विशेष अभियान की बढ़ेगी अवधि

By: Ramakant Shukla | Created At: 09 September 2023 07:07 AM

एमपी में अनुसूचित जाति-जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के बैकलाग पदों की भर्ती के लिए विशेष भर्ती अभियान की अवधि एक वर्ष बढ़ाई जाएगी। यह अवधि जून 2023 तक थी, जिसमें वृद्धि का प्रस्ताव शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट में प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं, मुख्यमंत्री अंत्योदय आवास योजना का नाम बदलकर मुख्यमंत्री जन आवास योजना किया जाएगा।

banner

अब मुख्यमंत्री जन आवास योजना होगा

इसमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में उन व्यक्तियों को आवास के लिए भूखंड या बहुमंजिला भवन बनाकर दिए जाएंगे, जो आवासहीन हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि बैठक में मेधावी विद्यार्थी योजना में संशोधन पर भी विचार होगा। इसमें जेईई मेन्स में डेढ़ लाख के भीतर रैंक लाने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश मिलने पर सहायता दी जाएगी।

कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर होगा विचार

भोपाल के सौ बिस्तर वाले सिविल अस्पताल कैलाश नाथू काटजू का तीन सौ बिस्तर के मातृ एवं शिशु विशेषज्ञता वाले सिविल अस्पताल में उन्नयन, नेशलन फारेंसिक साइंस यूनिवसिर्टी गांधी नगर भोपाल को शैक्षणिक प्रयोजन के लिए ग्राम बरखेड़ा बोंदर में भूमि आवंटन, शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक चिकित्सकों को प्रोत्साहित करने वर्तमान में मिल रहे समयमान व चयन वेतनमान को लाभकारी बनाने, एमएसएमई विकास नीति में संशोधन, अतिथि शिक्षकों के मानदेय में वृद्धि के निर्णय का अनुसमर्थन, माब लिंचिंग पीड़ित प्रतिकर योजना 2023 की स्वीकृति सहित अन्य प्रस्तावों पर निर्णय लिए जाएंगे।