भाजपा के दिग्गज नेता करेंगे चिंतन बैठक, हारी हुई सीटों पर प्रत्याशी चयन पर होगी
By: Ramakant Shukla | Created At: 23 August 2023 09:22 AM
मध्यप्रदेश में हारी हुई सीटों पर प्रत्याशी चयन के लिए भाजपा बुधवार को प्रदेश कार्यालय भोपाल में चिंतन करेगी। भाजपा के मध्य प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव, सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव और चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर बुधवार सुबह प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। हारी हुई 39 सीटों पर भाजपा ने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।

मध्यप्रदेश में हारी हुई सीटों पर प्रत्याशी चयन के लिए भाजपा बुधवार को प्रदेश कार्यालय भोपाल में चिंतन करेगी। भाजपा के मध्य प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव, सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव और चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर बुधवार सुबह प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। हारी हुई 39 सीटों पर भाजपा ने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।
शेष अन्य सीटों पर भी प्रत्याशियों का चयन किया जाना है, इसके लिए विधानसभावार सीटों पर फीडबैक भी लिया जाएगा। वहीं नाराज विधायकों और कार्यकर्ताओं को लेकर भी बैठक होगी। पार्टी के नाराज पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। अमित शाह द्वारा ग्वालियर में ली गई बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुरूप आगामी चुनावी कार्ययोजना बनाई जाएगी।
इसके लिए यादव, तोमर और वैष्णव मोर्चा प्रकोष्ठों के अब तक किए गए कामकाज की जानकारी लेंगे। दो सितंबर से शुरू होगी पहली जन आशीर्वाद यात्रा - दो सितंबर से मध्य प्रदेश में भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा निकालेगी। यात्रा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश के पार्टी पदाधिकारी जनता के बीच जाकर विधानसभा चुनाव में जीत के लिए आशीर्वाद लेंगे।
इसको लेकर 24 या 25 अगस्त को जन आशीर्वाद यात्रा की मुख्य टोली की बैठक भोपाल में होनी है। प्रदेश में संभागवार पांच जन आशीर्वाद यात्राएं निकाली जाएगी। इसके लिए संभागवार टोलियां बनाई गई है। ग्वालियर और इंदौर में टोलियों की बैठक हो चुकी है। अब भोपाल में मुख्य टोली की बैठक कर यात्रा के रूट तय किए जाएंगे
मंत्रियों को भी जिम्मेदारी
मध्य प्रदेश के मंत्रियों की भी विधानसभावार जिम्मेदारी तय की गई है। यात्रा में संघ और संगठन का भी सहयोग लिया जाएगा। ग्वालियर में हुई बैठक में यह साफ हो गया है कि सितंबर माह के पहले सप्ताह में प्रदेश के पांच स्थानों से यह जन आशीर्वाद यात्रा निकलेगी जो 25 सितंबर को भोपाल पहुंचेगी। वहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे।
यह जन आशीर्वाद यात्रा ग्वालियर-चंबल अंचल में ग्वालियर शहर से, महाकौशल में जबलपुर, मालवा में उज्जैन, खंडवा व रीवा से एक साथ निकाली जाएंगी। एक-एक यात्रा को करीब 40 से ज्यादा विधानसभा कवर करनी है। जिससे चुनाव से पहले ज्यादा से ज्यादा लोगों से संवाद किया जा सके।
संभागवार रोडमैप तैयार
मध्य प्रदेश में संभागवार यात्रा का रोडमैप तैयार किया गया है। इनमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय पदाधिकारियों के अलावा प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों को भी यात्रा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अलग-अलग विधानसभाओं में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते, भूपेंद्र यादव, अश्विनी वैष्णव और भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी यात्रा में शामिल होंगे।