H

खूंटी में लोगों से बोले राहुल गांधी - BJP और RSS ने देश में नफरत और हिंसा फैलाई

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 06 February 2024 10:39 AM


झारखंड के खूंटी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि, हमने महसूस किया कि भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस ने देश में नफरत और हिंसा फैलाई है।

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर से मुंबई तक 6,700 किलोमीटर से ज्यादा की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू कर दी है। कांग्रेस की यह यात्रा आज ओडिशा में प्रवेश करेगी। आपको बता दें कि, यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई थी और 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा फिलहाल झारखंड के खूंटी पहुंच गई है।

BJP-RSS ने देश में नफरत और हिंसा फैलाई

झारखंड के खूंटी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि, हमने महसूस किया कि भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस ने देश में नफरत और हिंसा फैलाई है। इसलिए मैंने आप सभी के बीच आने, एकजुट होने और आपके मुद्दों को संबोधित करने के बारे में सोचा। कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि, यही भारत जोड़ो न्याय यात्रा का लक्ष्य है।

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना

पीएम मोदी के सबसे बड़े ओबीसी वाले बयान पर राहुल गांधी ने कहा कि, सवाल सबके सामने है। पीएम खुद को ओबीसी कहते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि, इसी बीच पीएम असमंजस में पड़ गए और फिर कहने लगे कि, देश में 2 ही जातियां हैं- अमीर और गरीब। इसलिए उन्हें पहले फैसला करना कि जाति हिंदुस्तान में है या नहीं। राहुल बोले - हम चाहते हैं कि जातिगत जनगणना हो।