H

Lok Sabha Election 2024: अगले चरण के लिए राजस्थान कांग्रेस के 170 नेता इन राज्यों में चुनाव प्रचार की संभालेंगे कमान

By: payal trivedi | Created At: 10 May 2024 06:26 AM


लोकसभा चुनाव के आगामी चरणों के लिए राजस्थान कांग्रेस के 170 से अधिक नेता अब हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में चुनाव प्रचार अभियान की कमान संभालेंगे।

bannerAds Img
Jaipur: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के आगामी चरणों के लिए राजस्थान कांग्रेस के 170 से अधिक नेता अब हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में चुनाव प्रचार अभियान की कमान संभालेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राज्य के 170 से अधिक वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को ये जिम्मा सौंपा है। इनमें राजस्थान के विधायक, विधायक प्रत्याशी, निगम बोर्डों के पूर्व चेयरमेन शामिल हैं।

3 दिन में पहुंचकर भेजनी होगी रिपोर्ट

नेताओं को इन प्रदेशों में कांग्रेस प्रत्याशियों (Lok Sabha Election 2024) के चुनाव प्रचार अभियान की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। डोटासरा ने बताया कि इन नेताओं की सूची पंजाब, हरियाणा और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटियों को भेजी जा चुकी है। इन सभी को आगामी तीन दिनों में आवंटित लोकसभा चुनाव क्षेत्र में पहुंचकर पीसीसी को रिपोर्ट भेजनी होगी।