H

चंडीगढ़ का चुनाव दिखाता है कि बीजेपी के पाप का घड़ा भर गया - अरविंद केजरीवाल

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 02 February 2024 09:56 AM


अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, ये जो चंड़ीगढ़ का चुनाव है, ये दिखाता है कि, इनके (भाजपा) पाप का घड़ा भर गया था। जब पाप का घड़ा भर जाता है तो प्रकृति अपनी झाड़ू चलाती है।

bannerAds Img
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने कहा कि, अक्सर हम सुना करते थे कि, बीजेपी चुनाव में गड़बड़ करती है। आरोप लगते थे कि, भाजपा चुनाव गड़बड़ करके जीतती है। ऐसे सुनते थे पर कभी सबूत नहीं मिले।

भाजपा चुनाव गड़बड़ करके जीतती है - अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, अक्सर आरोप लगते थे कि, भारतीय जनता पार्टी चुनाव गड़बड़ करके जीतती है, हम सुना करते थे कि, भाजपा वोटर लिस्ट से नाम कटवा देती है, फर्जी नाम जुड़वा देती है, फर्जी वोट पड़वाती है, लेकिन कभी सबूत नहीं मिला।

जब पाप का घड़ा भर जाता है तो प्रकृति अपनी झाड़ू चलाती है

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि, गीता में एक श्लोक लिखा है कि, यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत। अथार्त जब-जब इस धरती पर बहुत ज्यादा पाप बढ़ जाता है तो भगवान को आना पड़ता है। आप नेता ने आगे कहा कि, भगवान ऊपर बैठकर अपने तरीके से झाड़ू चलाता है, ये जो चंड़ीगढ़ का चुनाव है, ये दिखाता है कि, इनके (भाजपा) पाप का घड़ा भर गया था। जब पाप का घड़ा भर जाता है तो प्रकृति अपनी झाड़ू चलाती है।