H

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप, बोले - भाजपा ने जो गड्ढा खोदा था, उसी में गिर गए…

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 12 May 2024 11:08 AM


समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि, सरकार बनी तो अग्निवीर व्यवस्था खत्म हो जाएगी। पक्की वर्दी के साथ पक्की नौकरी मिलेगी।

bannerAds Img
समाजवादी पार्टी प्रमुख व कन्नौज लोकसभा सीट से उम्मीदवार अखिलेश यादव ने बाराबंकी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। यूपी के पूर्व सीएम यादव ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी ने जो गड्ढा खोदा था वह उसी में गिर गए। उनकी नकारात्मक राजनीति को आज कोई स्वीकार नहीं कर रहा, वह खुद ही अपने खोदे हुए गड्ढे में गिर गए हैं।

इस सरकार में सबसे ज्यादा पेपर लीक हुआ

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आगे बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, इस सरकार में सबसे ज्यादा पेपर लीक हुआ। बीजेपी सरकार में 10 से ज्यादा पेपर लीक हुए है। इन्होंने लोगों को फर्जी निवेश का सपना दिखाया। बाराबंकी में कोई निवेश नहीं हुआ। कन्नौज लोकसभा सीट से उम्मीदवार ने कहा कि, भाजपा सरकार ने सपा सरकार की योजनाओं को बर्बाद किया।

ये सरकार लोगों की जान के पीछे पड़ी है

इस दौरान समाजवादी पार्टी प्रमुख ने कहा कि, सरकार बनी तो अग्निवीर व्यवस्था खत्म हो जाएगी। पक्की वर्दी के साथ पक्की नौकरी मिलेगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि, अग्निवीर वाली नौकरी हम स्वीकार नहीं करते है। ये सरकार लोगों की जान के पीछे पड़ी है।