H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

UP NEWS: बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में सीएम योगी ने किया दौरा, बांटी राहत सामग्री

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 29 August 2023 03:36 PM


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद जमीन पर उतर कर बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने जा रहे हैं और यूपी की बीजेपी सरकार उनकी पूरी मदद कर रही हैं।

banner
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाहजहांपुर पहुंचे जहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का हवाई दौरा किया। इसके बाद उन्होंने मिर्जापुर ब्लाक में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, उत्तर प्रदेश की डबल इंजन की सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है।

सीएम योगी ने जाना बाढ़ पीड़ितों का हाल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान यह भी कहा कि, वह खुद जमीन पर उतर कर बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने जा रहे हैं और यूपी की भारतीय जनता पार्टी की सरकार उनकी पूरी मदद कर रही हैं। उन्होंने कहा है कि, उत्तर प्रदेश सरकार बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद करेगी। इसके अलावा जिला प्रशासन को भी सख्त निर्देश दिए गए हैं कि, बाढ़ से होने वाली जनहानि पर तत्काल मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।

बाढ़ पीड़ितों ने योगी सरकार को कहा धन्यवाद

सूबे के मुखिया ने अधिकारियों के निर्देश देते हुए कहा कि, जल्द से जल्द बाढ़ राहत सामग्री भी पीड़ित तक पहुंचाया जाए। सीएम योगी आदित्यनाथ के हाथ से मदद पाकर बाढ़ पीड़ितों ने योगी सरकार को धन्यवाद कहा। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि, ऐसा पहली बार हुआ है, जब कोई मुख्यमंत्री जमीन पर उतरकर लोगों की मदद कर रहा है।