H

विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन, अनुपूरक बजट पर होगी चर्चा

By: Richa Gupta | Created At: 09 February 2024 03:43 AM


मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। आज 2023–24 के द्वितीय अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कल अनुपूरक बजट पटल पर रखा था।

bannerAds Img
मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। आज 2023–24 के द्वितीय अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कल अनुपूरक बजट पटल पर रखा था। अनुपूरक बजट कुल 30 हजार 265 करोड़ का है। सदन में चर्चा के लिए आज 2 घंटे निर्धारित किए गए हैं। वहीं आज भी सत्र के हंगामेदार रहने के आसार है। हरदा पटाखा फैक्ट्री का मामला सदन में फिर गूंजेगा। दरअसल, हरदा मामले में विपक्ष न्यायिक जांच की मांग कर रहा है।

अनुपूरक बजट और CAG की रिपोर्ट पटल पर रखा गया

मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन यानी गुरुवार को अनुपूरक बजट पेश किया गया। सदन में राज्यपाल मंगूभाई पटेल के अभिभाषण पर चर्चा से पहले अनुपूरक बजट और CAG की रिपोर्ट पटल पर रखा गया। द्वितीय अनुपूरक बजट 2023-24 के लिये कुल 30,265.15 करोड़ का प्रावधान किया गया है। मद में 10,173,06 करोड़ और पूंजीगत मद में 20,092.09 करोड़ का प्रावधान है। अनुपूरक बजट पर चर्चा के लिए आज 2 घंटे का समय निर्धारित है।

सत्र 19 फरवरी तक चलेगा

मध्यप्रदेश में नई सरकार के गठन के बाद विधानसभा का पहला बजट सत्र 7 फरवरी से शुरू हो चुका है। आज विधानसभा सत्र का तीसरा दिन है। ये सत्र 19 फरवरी तक चलेगा। इस बार के सत्र में 2303 प्रश्न लगाए गए हैं। वहीं 233 ध्यानाकर्षण के प्रस्ताव भी हैं। बता दें कि हरदा विस्फोट कांड पर बीते दिन बवाल मचा रहा जिसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। उसके बाद कार्यवाही शुरू की गई। मध्यप्रदेश विधानसभा में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने अनुपूरक बजट पेश किया।