H

मौसम के अलग-अलग रंग, कई जिलों में आज बारिश के साथ गिर सकते हैं ओले

By: Sanjay Purohit | Created At: 06 June 2024 07:41 AM


मध्य प्रदेश मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने आज कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया है।

bannerAds Img
मध्य प्रदेश के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश और आंधी तूफान का दौर चल रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने आज गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्ट की संभावना व्यक्त की है। साथ ही कई अन्य जिलों में गर्मी का दौरा जारी रहेगा। प्रदेश में अभी मानसून की एंट्री नहीं हुई है। मौसम विभाग का कहना है यह प्री मानसून की बारिश हो रही है।

जानें किन जिलों में होगी ओलावृष्टि

मौसम विभाग भोपाल द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार निवाड़ी, ओरछा, टीकमगढ़, छतरपुर, खजुराहो, पन्ना, शिवपुरी कुनो और दक्षिण बुरहानपुर में मध्यम गरज के साथ बारिश ओलावृष्टि होने की संभावना है। साथ ही खंडवा, उत्तरी बुरहानपुर, श्योपुर कलां, भिंड, दतिया, रतनगढ़, ग्वालियर, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज और दक्षिण खरगोन में हल्की गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।