H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

Weight Loss: क्या आप भी तेजी से घटाना चाहते हैं मोटापा, तो इन 6 फलों को जरूर करें अपनी डाइट में शामिल

By: TISHA GUPTA | Created At: 25 August 2023 08:33 PM


इन दिनों बदलती जीवनशैली और गलत खानपान के कारण मोटापा की समस्या आम होती जा रही है, लेकिन बढ़ते वजन के कारण लोग कई गंभीर बीमारियों के शिकार हो रहे हैं।

banner
इन दिनों बदलती जीवनशैली और गलत खानपान के कारण मोटापा की समस्या आम होती जा रही है, लेकिन बढ़ते वजन के कारण लोग कई गंभीर बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। इसलिए समय रहते वजन कंट्रोल करना जरूरी है। वजन कम करने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज भी करना चाहिए। इसके अलावा डाइट पर ध्यान देना भी काफी जरूरी है। आप अपनी डाइट में किन चीजों को शामिल करते हैं, इससे आपके वजन पर सबसे ज्यादा फर्क पड़ता है। वजन कम करने के लिए लोगों को सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा रोजाना सुबह आप कुछ फ्रूट्स खाकर भी बढ़ते वजन को कंट्रोल कर सकते हैं।

पपीता

पपीता में विटामिन-ए और विटामिन-सी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, फॉस्फोरस और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। अगर आप रोजाना खाली पेट पपीता खाते हैं, तो इससे वजन कम होने में मदद मिलती है। स्किन के लिए भी पपीता काफी फायदेमंद माना जाता है।

केला

सुबह खाली पेट केला खाने से पाचन में सहायता मिलती है। इसमें मौजूद फाइबर मल त्याग को आसान बनाता है। अगर आप थका हुआ महसूस करते हैं, तो केला एनर्जी देने में मदद करता है। केला खान से फैट बर्न होने में भी मदद मिलती है।

नाशपाती

नाशपाती में फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जिससे पेट ज्यादा देर तक भरा रहता है। अगर आप सुबह नाशपाती खाते हैं, तो इससे आप ज्यादा खाने से बचते हैं और वजन कम होने में मदद मिलती है।

कीवी

कीवी में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसे खाने से पाचन स्वस्थ रहता है। यह वजन कम करने में भी मदद करता है। इसमें विटामिन-ई, पोटैशियम, कॉपर, सोडियम और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते है, जो सेहत के लिए जरूरी होते हैं। वजन घटाने के लिए आप सुबह खाली पेट कीवी खा सकते हैं।

स्ट्रॉबेरीज

स्ट्रॉबेरीज बेहद रसीला और स्वादिष्ट फल है। इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। आप इसे सुबह नाश्ते के रूप में खा सकते हैं। स्ट्रॉबेरीज के सलाद या स्मूदी में भी डालकर सेवन कर सकते हैं।

अंगूर

अंगूर में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। अगर आप सुबह खाली पेट अंगूर खाते हैं, तो इससे भूख कंट्रोल होती है और वजन कम होने में मदद मिलती है। इसके अलावा यह फल दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद है।

Read More: हरिद्वार में डेंगू का कहर जारी, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर