H

चुनावी मैदान में उतरे संत, डा. अवधेशपुरी महाराज लड़ेंगे चुनाव

By: Richa Gupta | Created At: 26 October 2023 02:06 PM


तीर्थपुरी अवंतिका से रामचरितमानस में PHD संत डा. अवधेशपुरी महाराज ने विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। शिप्रा, सिंहस्थ व ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में VIP कल्चर व सशुल्क दर्शन व्यवस्था को चुनावी मुद्दा बनाते हुए वह चुनावी मैदान में उतर रहे हैं।

banner
तीर्थपुरी अवंतिका से रामचरितमानस में PHD संत डा. अवधेशपुरी महाराज ने विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। शिप्रा, सिंहस्थ व ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में VIP कल्चर व सशुल्क दर्शन व्यवस्था को चुनावी मुद्दा बनाते हुए वह चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। संत डा. अवधेशपुरी महाराज 28 नवंबर को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। संत डा. अवधेशपुरी महाराज ने मक्सी रोड स्थित अपने आश्रम में बुधवार को मीडिया के समक्ष चुनाव लड़ने की घोषणा की।

अवधेशपुरी ने भाजपा की सदस्या ग्रहण की थी

उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से विश्व हिंदू परिषद, आरएसएस व अन्य धार्मिक संगठनों के साथ राष्ट्र रक्षा व सनातन धर्म की रक्षा के लिए काम कर रहे हैं। बावजूद इसके भाजपा द्वारा लगातार उनकी उपेक्षा की जा रही है। संत ने व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा के 20 वर्षों के शासन काल में सिंहस्थ क्षेत्र में अतिक्रमण हुआ। मां शिप्रा मैली होती गई। मंदिर में VIP कल्चर हावी है, आम भक्तों को दर्शन के लिए शुल्क देना पड़ता है। सप्त सागर व चौरासी महादेव के मंदिर भी उपेक्षित पड़े हैं। उल्लेखनीय है कि अवधेशपुरी ने कुछ दिनों पहले ही भाजपा की सदस्या ग्रहण की थी।

Read More: बहुजन समाज पार्टी ने जारी की 12वीं लिस्ट, इन्हें बनाया प्रत्याशी, इस सीट पर बदले उम्मीदवार