जिनके खिलाफ आक्रोश है वह आक्रोश यात्रा निकालें- सीएम शिवराज
By: Richa Gupta | Created At: 08 September 2023 08:40 AM
बीजेपी पूरे प्रदेश में पार्टी के बड़े नेताओं की अगुवाई में जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है तो वहीं कांग्रेस पलटवार करते हुए, प्रदेश की बीजेपी सरकार के खिलाफ जन आक्रोश यात्रा निकाल रही है।

एमपी में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं विधानसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश की दो प्रमुख सियासी पार्टियां कांग्रेस और बीजेपी लगातार मतदाताओं को रिझाने में लगी है। एक तरफ बीजेपी पूरे प्रदेश में पार्टी के बड़े नेताओं की अगुवाई में जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है तो वहीं कांग्रेस पलटवार करते हुए, प्रदेश की बीजेपी सरकार के खिलाफ जन आक्रोश यात्रा निकाल रही है। कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए किया पलटवार।
900 में से कोई वचन पूरा नहीं किया किया
कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, जिनके खिलाफ आक्रोश है वह आक्रोश यात्रा निकालें। हमें जनता का आशीर्वाद मिल रहा है तो हम आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं। जिनको आक्रोश मिलेगा वह आक्रोश मांगेंगे। जिनको प्यार मिलेगा वह आशीर्वाद मानेंगे। 900 में से कोई वचन पूरा नहीं किया किया था कांग्रेस ने मध्य प्रदेश को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया था। जनधन योजना खा गए थे। जल जीवन जैसी योजना शुरू नहीं की। प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि के लिए नाम नहीं भेजे। 2 लाख पीएम आवास वापस लौटा दिए थे। संबल योजना बंद कर दी थी। बच्चों के जन्म पर राशि देना बंद कर दी थी । बच्चियों की शादी की राशि भी नहीं दी। लैपटॉप छीन लिए थे। साइकिल देना बंद कर दी थी। मुख्यमंत्री मेधावी योजना ठंडे बस्ती में डाल दी थी बुजुर्गों की तीर्थ यात्रा बंद कर दी थी। इसलिए कांग्रेस जन आक्रोश यात्रा निकाल रही है
15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगी यात्रा
बता दें कि कांग्रेस की ये जन आक्रोश यात्रा 15 सितंबर से शुरू होगी और 2 अक्टूबर तक चलेगी। इस यात्रा की अगुवाई कांग्रेस के 7 बड़े नेता करेंगे। जिनमें मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव अभियान समिति के प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव, मध्य प्रदेश के पूर्व खेल मंत्री जीतू पटवारी, अजय सिंह और कमलेश्वर पटेल, सुरेश पचौरी अगुवाई करेंगे। पार्टी की तरफ से कहा गया है कि,जन आक्रोश यात्रा के द्वारा शिवराज सरकार की नीतियों, भ्रष्टाचार और घोटालों को आम लोगों के बीच रखा जायेगा।