H

जौनपुर में बैलगाड़ी से नामांकन करने पहुंचा उम्मीदवार, बना आकर्षण का केंद्र

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 02 May 2024 04:21 AM


अशोक सिंह ने कहा कि, आज इस सीट पर जो भी प्रत्याशी चुनाव लड़ रहा है। सभी पर कोई न कोई बड़ा दाग लगा हुआ है।

bannerAds Img
देश में लोकतंत्र का सबसे बड़ा महापर्व लोकसभा चुनाव चल रहा है। दो चरणों की वोटिंग संपन्न हो गई है। अब राजनीतिक दलों का फोकस तीसरे चरण पर है। इसी बीच जौनपुर में लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बुधवार को एक उम्मीदवार बैलगाड़ी पर सवार होकर नामांकन करने पहुंचा।

किसान की वेश-भूषा में गन्ना लेकर निकला उम्मीदवार

किसान की वेश-भूषा में गन्ना लेकर निकला उम्मीदवार आकर्षण का केंद्र बन गया। जानकारी के अनुसार, समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जौनपुर सदर लोकसभा सीट से प्रत्याशी अशोक सिंह ने बुधवार को दूसरे सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। बता दें कि, अशोक सिंह अपने समर्थकों के साथ बैलगाड़ी पर बैठकर पूरे किसान की वेशभूषा में हाथों में गन्ना लिए कलेक्ट्रेट परिसर की तरफ जब निकले तो लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे।

अशोक सिंह का दावा

नामांकन दाखिल करने के बाद समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जौनपुर सदर लोकसभा सीट से प्रत्याशी अशोक सिंह ने कहा कि, आज इस सीट पर जो भी प्रत्याशी चुनाव लड़ रहा है। सभी पर कोई न कोई बड़ा दाग लगा हुआ है। जबकि मैं इसी जिले का रहने वाला हूं और कई वर्षों से लोगों की सेवा करने का कार्य करते चला आ रहा हूं। ऐसे में यदि मैं चुनाव जीतता हूं तो अपनी पार्टी के घोषणापत्र के अनुसार कार्य करुंगा।